{"_id":"69fcbddb78ef577deb0cc1ee","slug":"video-municipal-commissioner-issues-directives-to-officials-for-swachh-survekshan-in-agra-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फीडबैक फॉर्म भरवाएं, लोगों को करें जागरूक; नगरायुक्त ने बताया स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल आने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फीडबैक फॉर्म भरवाएं, लोगों को करें जागरूक; नगरायुक्त ने बताया स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल आने का तरीका
स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा को नंबर-1 बनाना है तो लोगों से फीडबैक फॉर्म भरवाएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये निर्देश नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में निगम अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे शॉपिंग मॉल, स्कूल, कॉलेज, होटल, बाजार और व्यस्त चौराहों पर कैनोपी एवं स्टैंडी लगाकर लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रति जागरूक करें और मौके पर ही फीडबैक लें। भागीदारी बढ़ेगी तो स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार हो सकेगा। अधिकारियों ने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहनों में जिंगल बेल के स्थान पर अब नागरिकों से सिटीजन फीडबैक देने की अपील प्रसारित कराएं, जिससे मोहल्लों और कॉलोनियों में लोगों तक सीधे संदेश पहुंचे और वे अभियान से जुड़ सकें। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन शाम को फीडबैक अभियान की समीक्षा करें और जोनवार प्रगति रिपोर्ट तैयार कराएं। प्रत्येक वार्ड में अभियान की मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से की जाए। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, सभी जोनल अधिकारी, जेडएसओ एवं एसएफआई मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।