फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traveler who went to Hong Kong posing as Indian deported to Delhi turned out to be Bangladeshi

कैसे बनाया इंडियन पासपोर्ट?: भारतीय बनकर गया हांगकांग, निर्वासित होकर दिल्ली पहुंचा यात्री निकला बांग्लादेशी

Sat, 05 Sep 2026 09:29 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 05 Sep 2026 09:29 PM IST
सार

इमिग्रेशन जांच के दौरान उसके पास मौजूद भारतीय पासपोर्ट की जानकारी को लेकर संदेह हुआ। इसके बाद पूछताछ के साथ उसके डिजिटल उपकरणों की जांच की गई। जिसमें बांग्लादेशी पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज मिले।

विज्ञापन
traveler who went to Hong Kong posing as Indian deported to Delhi turned out to be Bangladeshi
भारतीय बनकर गया हांगकांग, जांच में बांग्लादेशी निकला - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

हांगकांग से निर्वासित होकर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री की असली पहचान सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इमिग्रेशन जांच और पूछताछ में भारतीय बनकर हांगकांग गया यात्री बांग्लादेशी निकला। उसकी पहचान सुजन बरुआ के रूप में हुई। पुलिस को उसके फोन से बांग्लादेशी पहचान पत्र और जन्म पंजीकरण प्रमाणपत्र मिलने के यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फर्जी दस्तावेज पर पासपोर्ट बनाने वाले की पहचान कर रही है।

विज्ञापन

ऐसे हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त की देर रात 1.50 बजे एक यात्री हांगकांग से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पहुंचा। वह वहां से निर्वासित होकर भारत आया था। इमिग्रेशन जांच के दौरान उसके पास मौजूद भारतीय पासपोर्ट की जानकारी को लेकर संदेह हुआ। इसके बाद पूछताछ के साथ उसके डिजिटल उपकरणों की जांच की गई। जिसमें बांग्लादेशी पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज मिले। दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान सुजन बरुआ के रूप में हुई। दस्तावेजों में उसका जन्मस्थान बांग्लादेश दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बनाया भारतीय पासपोर्ट?
जांच में पता चला कि आरोपी यात्री ने अपनी बांग्लादेशी नागरिकता छिपाकर गलत जानकारी के आधार पर भारतीय दस्तावेज हासिल किए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उसने भारतीय पासपोर्ट बनवाया और विदेश यात्रा की। एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी यात्री से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज कैसे हासिल किए। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि भारतीय पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में किसी अन्य व्यक्ति या गैंग ने उसकी मदद की थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed