{"_id":"6aafc4164fb470b02d0aec35","slug":"video-monkey-menace-claims-man-life-dies-during-treatment-after-15-days-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बंदरों के उत्पात ने ले ली एक व्यक्ति की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बंदरों के उत्पात ने ले ली एक व्यक्ति की जान
आगरा के रुनकता कस्बे में बंदरों के उत्पात के कारण 50 वर्षीय शरीफ की जान चली गई। 4 सितंबर को बंदरों ने उनका टिफिन छीन लिया था। टिफिन वापस लेने के लिए पीछा करते समय वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 15 दिनों तक जीवन-मौत से जूझते हुए शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के बबलू ने बताया कि शरीफ बंदरों का पीछा करते हुए छत से गिर गए थे। तभी से उनका उपचार चल रहा था। बताया कि रुनकता और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का उत्पात लंबे समय से बना हुआ है। आए दिन बंदरों के झुंड आबादी वाले इलाकों में पहुंचकर लोगों का सामान छीन लेते हैं और घरों में घुसकर उत्पात मचाते हैं। बंदरों के कारण कई लोग घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शहरी इलाकों से लोग वाहनों में भरकर बंदरों को रुनकता क्षेत्र की जंगल में छोड़ जाते हैं। जंगल में बंदरों के भोजन पानी नहीं है और वहां केवल बबूल के पेड़ ही हैं। भोजन की तलाश में बंदर जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं और लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।