बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing Farmer Murdered and Body Buried in Pit in Agra

VIDEO: आगरा में लापता किसान की मिली लाश, बेरहमी से हत्या कर गड्ढे में दबाया; जांच में जुटी पुलिस

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 08:38 PM IST
Missing Farmer Murdered and Body Buried in Pit in Agra
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाईंखेड़ा में शुक्रवार की रात लापता किसान गणेशी उर्फ अनीत की कहानी आखिरकार एक खौफनाक हत्या में बदल गई। 36 घंटे तक पुलिस खेतों, जंगलों और रास्तों में सुराग तलाशती रही, लेकिन किसान का शव गांव के पास करीब 1 किलोमीटर दूर नहर किनारे गंगाजल पाइपलाइन के नीचे करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में दबा मिला। मृतक के रिश्तेदार और पुलिस जैसे ही नहर किनारे पहुंची तो गंगाजल प्रोजेक्ट की निर्माणधीन लाइन से बदबू आने लगी। जानकारी के मुताबिक गांव बाईंखेड़ा निवासी 30 वर्षीय अनीत उर्फ गणेशी पुत्र चंद्रपाल यादव बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से खेत पर सोने के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी पिंकी खेत पर पशुओं को चारा डालने पहुंची तो पति गायब मिला। चारपाई पर बिछा बिस्तर भी नहीं था, जब उसने चारपाई हटाकर सफाई की तो नीचे खून फैला मिला। पास में खून से सने पत्थर पड़े थे। 200 मीटर दूर अनीत की मोटरसाइकिल मिली थी। सूचना फैलते ही गांव में खलबली मच गई। रास्ते में कई जगह खून के निशान भी पाए गए। पुलिस ने सर्विलांस टीम और डॉग स्क्वायड लगाया, लेकिन 36 घंटे तक पुलिस सिर्फ अंदाजों में उलझी रही और ग्रामीण भी नहरों ओर कुओं में तलाश कर रहे थे। इसी बीच मृतक के चचिया ससुर रुकमान यादव और शालिग्राम यादव ने बताया कि वह नहर के किनारे खड़े थे, वहीं पुलिस आई। गांव के बाहर गंगाजल पाइपलाइन के पास संदिग्ध हालत में मक्खियां नजर आईं थीं और कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था। शक होने पर दोनों खुद मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में बिस्तर में लिपटा गणेशी का शव पड़ा था। शव की हालत देखकर ग्रामीणों की रूह कांप उठी। किसान के सिर,गले, नाभि और पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से गोदने के गहरे निशान मिले। शव के पास बिस्तर में लिपटा हुआ खून से सना चाकू भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या बेहद बेरहमी से करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए गड्ढे में दबाया गया। एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई सहित अन्य लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ: ਪੰਜਾਬ ਵੱਲ ਬੁਰੀ ਨਜ਼ਰ ਨਾਲ ਦੇਖਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਜਵਾਬ

VIDEO: विधायक पल्लवी पटेल ट्रेन के इंजन पर चढ़ी, कार्यकर्ताओं संग दिया धरना

09 May 2026

कानपुर: ढाई लाख की चेन देख भी नहीं फिसली पप्पू की नीयत, उधर कबाड़ी ने वृद्धा के 22 हजार पर मारी सेंध

09 May 2026

कानपुर: किसान ने फंदा लगाकर दी जान, खेत में दो साल से भरा था गंदे नाले का पानी, नहीं हो पा रही थी फसल

09 May 2026

बागेश्वर में यूकेडी ने सरकार का पुतला फूंककर जताई नाराजगी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराधों पर सरकार को घेरा

09 May 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में बस ने दो कारों को मारी टक्कर

भगत रविदास की 650वीं जयंती पर एजीपीसी करेगी तीन दिवसीय विशाल समागम

09 May 2026
विज्ञापन

श्रावस्ती में फोरलेन में डिवाइडर किनारे मिला युवक का शव, बरात में शामिल होने निकला था

09 May 2026

VIDEO: मौलाना सय्यद काब रशीदी बोले- भारत का विभाजन धर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए

09 May 2026

VIDEO: “मदर्स डे सेलिब्रेशन” कार्यक्रम में नृत्य करतीं महिलाएं

09 May 2026

VIDEO: झूलेलाल मैदान बना अवैध बसों का नया अड्डा

09 May 2026

बहराइच में मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत युवक बिजली टॉवर पर चढ़ा, काफी देर चला हंगामा

09 May 2026

नाहन: बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने उठाई ओपीएस लागू करने की मांग

09 May 2026

स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप की शुरुआत, अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल से खास बातचीत

09 May 2026

Meerut: शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

09 May 2026

Video: वीकेंड पर कल्पा में उमड़े पर्यटक, प्रकृति के नजारों का लिया आनंद

09 May 2026

Lakhimpur Kheri: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी सुलह से हुआ वादों का निस्तारण

09 May 2026

नील गाय को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर, मामूली रूप से चोटिल हुए किसान, बड़ा हादसा होने से बचा

09 May 2026

रायबरेली में गेहूं क्रय केंद्रों पर बढ़ रही किसानों की भीड़

09 May 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल खत्म, आरडीए अध्यक्ष डॉ समी खान- उपाध्यक्ष डॉ अख्तर अली ने दी जानकारी

09 May 2026

संतों की तपोभूमि: वीरों की शहादत और विकास कीपहचान बना भिवानी का ऐतिहासिक गांव गुढ़ा

09 May 2026

फतेहाबाद के टोहाना में सफाई व दमकल कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

09 May 2026

Video: शाहजहांपुर में पत्नी के प्रेमी को गोली मारने का आरोपी मुठभेड़ में घायल

09 May 2026

सोनीपत नगर निगम चुनाव 2026: मतदान कल, ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

09 May 2026

यमुनानगर में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन, आठ हजार मामलों के निपटारे का लक्ष्य

09 May 2026

Rajasthan News: Kota Police का बड़ा अभियान, विभिन्न राज्यों के मोबाइल ट्रैक कर लौटाए गए |Amar Ujala

09 May 2026

Samrat Chaudhary की सरकार बनते ही Tejashwi Yadav ने खोले 'काले चिट्ठे'! PC कर बुरा घेर लिया

09 May 2026

'पहली बार तो ऑफिस आया हूं..', स्वास्थ्य मंत्री बन ये क्या बोल गए Nishant Kumar?

09 May 2026

जर्जर मकान...CCTV में राज, 48 मिनट में कैसे हुई कारोबारी विजय की हत्या?

09 May 2026

Bihar Weather Update: आएगा भयंकर बवंडर, कांप जाएगा Bihar...मौसम से जरा बच के!

09 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed