{"_id":"69fef1fc4803b575ce04e02f","slug":"dilapidated-house-secret-in-cctv-how-was-businessman-vijay-murdered-in-48-minutes-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जर्जर मकान...CCTV में राज, 48 मिनट में कैसे हुई कारोबारी विजय की हत्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर मकान...CCTV में राज, 48 मिनट में कैसे हुई कारोबारी विजय की हत्या?
कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की हत्या महज 48 मिनट के दौरान हुई है। पुलिस को घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में विशाल गुप्ता और होजरी कारोबारी नजर आए हैं। हत्या के बाद विशाल गुप्ता स्कूटी से अकेला ही लौटता दिखा। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। शुक्रवार देर रात अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. विपिन कुमार ताडा ने हाते के लोगों से जानकारी जुटाई। देर रात तक विशाल के छह रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि सवाई सिंह के हाते में पुराना और जर्जर मकान है। यहां पर चार परिवार किराये पर रह रहे हैं। शुक्रवार को विशाल अपनी स्कूटी पर विजय को साथ लेकर इसी मकान के पास आया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों 6:32 बजे जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद शाम 7:18 बजे विशाल गुप्ता अकेले ही स्कूटी लौटता दिखा। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। फुटेज में एक और संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है। उसकी तलाश भी की जा रही है। विशाल का रेस्टारेंट विजय चौरसिया की दुकान के सामने है।
अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन कुमार ताडा न बताया कि पुलिस लेनदेन के विवाद और प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच कर रही है। दोनों स्कूटी पर जिस तरह से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, इससे दोनों के बीच घनिष्ठा की पुष्टि है। जर्जर मकान में कोई हो सकता है जिसकी वजह से दोनों या अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ हो। आसपास के लोगों ने केवल विशाल को जाते हुए देखा था। ऐसे में अगर कोई अन्य है तो वह हाते का ही रहा होगा। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। विशाल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।