{"_id":"69fef8bddf90caea6c0c4cc1","slug":"video-rayabral-ma-gaha-karaya-kathara-para-bugdhha-raha-kasana-ka-bhaugdha-2026-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में गेहूं क्रय केंद्रों पर बढ़ रही किसानों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में गेहूं क्रय केंद्रों पर बढ़ रही किसानों की भीड़
रायबरेली में सतांव विकास क्षेत्र में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। कोरिहर बी-पैक्स साधन सहकारी समिति लिमिटेड पर सरकार की तरफ से निर्धारित समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल पर गेहूं की खरीद की जा रही है। अभी तक यहां 700 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है।
साधन सहकारी समिति कोरिहर के सचिव हरिमोहन सिंह ने बताया कि करीब बीस किसानों ने अपना पंजीकरण कराकर गेहूं जमा किया है। खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। केंद्र पर किसानों के लिए पीने के पानी और बैठने की उचित व्यवस्था भी की गई है, जिससे धूप और गर्मी में उन्हें सहूलियत मिल रही है। सचिव ने किसानों से अपील की कि जो किसान अपना गेहूं बिक्री करना चाहते हैं वह अपना पंजीकरण करवाकर सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2585 मे सेंटर पर बिक्री कर सकते हैं। दरीबा गांव के किसान राकेश कुमार अपनी ट्राली में करीब 45 कुंतल गेहूं लेकर केंद्र पहुंचे । उन्होंने बताया कि उनका पूरा गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीद लिया गया। किसान संदीप कुमार ने बताया कि पहले उन्हें निजी व्यापारियों को कम दाम पर गेहूं बेचना पड़ता था, लेकिन अब सरकारी केंद्र पर उचित मूल्य से आर्थिक राहत मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।