{"_id":"6ad4ac4c355675ca110c45f6","slug":"three-friends-die-in-accident-mother-sells-her-innocent-child-for-two-lakh-rupees-laborer-loses-his-life-after-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबरें: तीन दोस्तों की हादसे में माैत, मां ने दो लाख में बेचा मासूम, गेस्ट हाउस से गिरकर मजदूर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबरें: तीन दोस्तों की हादसे में माैत, मां ने दो लाख में बेचा मासूम, गेस्ट हाउस से गिरकर मजदूर की गई जान
Sun, 18 Oct 2026 04:54 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 18 Oct 2026 04:54 PM IST
सार
ब्रज क्षेत्र में रविवार को कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। मसूरी जा रहे आगरा के पांच युवकों की थार गाड़ी सहारनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन दोस्तों की माैत हो गई, दो गंभीर घायल हैं। कासगंज में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। एक मां ने अपने ही डेढ़ माह के बेटे को दो लाख रुपये के लिए बेच दिया। मथुरा में गेस्ट हाउस में कार्य कर रहे मजदूर तीसरी मंजिल से गिर पड़े। एक की माैत हो गई।
विज्ञापन
ब्रज बड़ृी खबरें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा की तीन दोस्तों की सहारनपुर में सड़क हादसे में माैत हो गई। थार सवार पांच युवक शनिवार को मसूरी जाने के लिए निकले थे। रविवार तड़के उनकी थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना से युवकों के घरों में कोहराम मच गया। दो गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। कासगंज में एक महिला ने दो रुपयों की खातिर अपने कलेजे के टुकड़े को बेच दिया। डेढ़ माह के बेटे के गुम होने पर पिता ने शिकायत की। पुलिस ने जांच की तो चाैंकाने वाला खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने मां और दंपती डाॅक्टर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मथुरा के वृंदावन में गेस्ट हाउस में मरम्मत कार्य कर रहे मजदूर हादसे का शिकार हो गए। तीसरी मंजिल से दो मजदूर नीचे आ गिरे। इसमें एक महिला की माैत हो गई। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा के बाह में एक महिला का शव घर में पड़ा मिला। परिजन का आरोप है कि महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्या का आरोप पति पर है। मृतका की बेटी ने बताया कि पिता ने ही मां की हत्या की है। एटा में मासूम की कुंडी में डूबकर जान चली गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
आगरा के तीन दोस्तों की माैत: थार से मसूरी के लिए निकले थे पांच युवक, सहारनपुर में हुआ हादसा; दो गंभीर घायल
यूपी के सहारनपुर में हुए सड़क हादसे में आगरा के तीन युवकों की माैत हो गई। दो गंभीर घायल हैं। पांचों दोस्त थार गाड़ी से मसूरी जा रहे थे। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया...पढ़ें पूरी खबर
मां ऐसी नहीं हो सकती: दो लाख रुपये में बेच दिया डेढ़ माह का बेटा, महिला और डॉक्टर दंपती समेत पांच गिरफ्तार
यूपी के कासगंज जिले से मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने दो लाख रुपये के लिए अपने बेटे को ही बेच दिया। पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पूरा मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मां और डाॅक्टर दंपती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मथुरा में तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर: महिला की माैत, युवक गंभीर घायल; गेस्ट हाउस में चल रहा था मरम्मत कार्य
मथुरा के वृंदावन में गेस्ट हाउस में कार्य कर रहे दो मजदूर तीसरी मंजिल से गिर पड़े। हादसे में महिला की माैत हो गई, जबकि गंभीर घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है...पढ़ें पूरी खबर
महिला को रस्सी से गला घोंटकर मारा: माथे और आंख पर भी मिले चोट के निशान, बेटी बोली- पापा ने की हत्या
आगरा के बाह में नवरात्र में देवियों के पूजन के बीच एक महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। इस वारदात से दो बेटियों शिखा एवं शिवन्या के सिर से मां का साया भी छिन गया है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान और मां का आंचल छूटने से बेहाल बेटियों को देखकर मायकेवालों ने गुस्सा जताते हुए पति पर हत्या का आरोप लगाया...पढ़ें पूरी खबर
मासूम की दर्दनाक माैत: पिता खेत में कर रहे थे काम, 14 माह का बेटा कुंडी में डूबा; परिवार में मचा कोहराम
एटा के रिजोर थाना क्षेत्र के फफोतू गांव में रविवार को सबमर्सिबल की कुंडी में डूबने से 14 माह के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन बालक को तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया...पढ़ें पूरी खबर