{"_id":"6ad45fde665ba897f003951d","slug":"three-friends-from-agra-die-in-road-accident-in-saharanpur-two-others-injured-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के तीन दोस्तों की माैत: थार से मसूरी घूमने के लिए निकले थे पांच युवक, सहारनपुर में हुआ हादसा; दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के तीन दोस्तों की माैत: थार से मसूरी घूमने के लिए निकले थे पांच युवक, सहारनपुर में हुआ हादसा; दो घायल
Sun, 18 Oct 2026 11:28 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:28 AM IST
सार
यूपी के सहारनपुर में हुए सड़क हादसे में आगरा के तीन युवकों की माैत हो गई। दो गंभीर घायल हैं। पांचों दोस्त थार गाड़ी से मसूरी जा रहे थे। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसे में तीन दोस्तों की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मसूरी जा रहे आगरा के पांच दोस्तों की थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन युवकों की माैत हो गई, दो गंभीर घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया।
साहिल, राहुल, सक्षम, सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा शनिवार रात करीब नौ बजे घर से मसूरी के लिए निकले थे। पांचों थार गाड़ी में सवार थे। रविवार तड़के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिल, राहुल, सक्षम, सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा शनिवार रात करीब नौ बजे घर से मसूरी के लिए निकले थे। पांचों थार गाड़ी में सवार थे। रविवार तड़के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
Trending Videos
अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर पलट गई। इस टक्कर से कार में सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने साहिल, सक्षम और राहुल को मृत घोषित कर दिया। सचिन और हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त सचिन सो रहे थे, आंख खुली तो सड़क पर पड़े थे।
मृतक साहिल तिवारी उम्र करीब 24 वर्ष भूड़ का बाग शांतिनगर का निवासी था, जबकि सक्षम उम्र करीब 26 वर्ष शांति नगर और राहुल टेढ़ी बगिया में रहता था। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही परिजन सहारनपुर के लिए ओर रवाना हो गए।