{"_id":"6abfb8c8bfd1206bf103a3f5","slug":"video-merit-list-for-first-year-llb-at-agra-college-released-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा काॅलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष की मेरिट जारी, पांच अक्तूबर से काउंसिलिंग; ये दस्तावेज लाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा काॅलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष की मेरिट जारी, पांच अक्तूबर से काउंसिलिंग; ये दस्तावेज लाना जरूरी
आगरा कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी कटऑफ मेरिट सूची जारी कर दी है। पांच अक्तूबर से काउंसिलिंग होगी। इससे अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी का प्रवेश का दावा नहीं माना जाएगा। प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि एलएलबी प्रथम वर्ष में 300 सीटें हैं। इसमें विभिन्न वर्ग के लिए 5, 7 और 9 अक्तूबर को विधि संकाय के हॉल में काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसमें शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे। विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मिश्रा ने बताया कि अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक की अंकतालिकाएं, नवीन जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, समर्थ वेब पोर्टल का पंजीकरण, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण-पत्र, कॉलेज ऑनलाइन फॉर्म की प्रिंट कॉपी, उससे संबंधित प्रमाण-पत्र और 425 रुपये की रसीद साथ लानी है। विधि संकाय के डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को संबंधित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।