{"_id":"699f24d75a16ce407e020ac9","slug":"video-maharaja-agrasen-cricket-tournament-will-start-from-february-28-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का 28 फरवरी से होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का 28 फरवरी से होगा शुभारंभ
अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण एवं आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन बुधवार को पुष्पांजलि महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गर्ग ने किया। संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल और संयोजक विकास बंसल ने बताया कि टूर्नामेंट 28 फरवरी से 2 मार्च तक स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगा। परिणाम घोषणा के साथ दोपहर 12 बजे से होली मिलन समारोह होगा। 23 मार्च को निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा, जिसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन के परामर्श, जांच और निशुल्क दवा वितरण की जाएगी। आठ टीमों के बीच होंगे मुकाबले, टूर्नामेंट आठ टीमों में कमला नगर, जयपुर हाउस, सुल्तानपुरा, बेलनगंज, खंदारी, आगरा महानगर प्रथम, आगरा महानगर द्वितीय और ताजगंज के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन मैच खंदारी और जयपुर हाउस के मध्य होगा। प्रतिदिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे और पूरे टूर्नामेंट में लीग पद्धति से मैच आयोजित होंगे। इस दौरान महामंत्री अंकित अग्रवाल, संयोजक अंशुल बंसल, मयंक अग्रवाल, प्रतीक गोयल, मोहित अग्रवाल, मयंक गर्ग, कुनाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, केशव अग्रवाल, रमा शंकर अग्रवाल,जवाहर लाल अग्रवाल, विभु सिंघल, कपिल अग्रवाल, आदि आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।