{"_id":"6ac3e5fa1ef69f31be08316d","slug":"video-lekhpal-dumped-girlfriend-body-into-yamuna-after-she-committed-suicide-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लेखपाल ने आत्महत्या के बाद यमुना में बहा दी प्रेमिका की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लेखपाल ने आत्महत्या के बाद यमुना में बहा दी प्रेमिका की लाश
आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र से लापता छात्रा के शव को लेखपाल ने यमुना में बहा दिया। लेखपाल के इस कबूलनामे के बाद पुलिस रविवार को उसे बाह-इटावा की सीमा पर भी लेकर गई लेकिन छात्रा का पता नहीं चला। परिजन ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। अब इसी आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। छात्रा बाह के रुदमुली की रहने वाली थी। पिता ने 24 सितंबर को उसे भगवान टाॅकीज पर छोड़ा था। वह एमएम गेट क्षेत्र स्थित एक पेइंग गेस्ट में रह रही थी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगी थी। परिजन रोजाना उससे बात करते थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि बेटी से 29 सितंबर तक बात हुई। इसके बाद लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की। पुलिस को काॅल डिटेल से कई जानकारी मिली। छात्रा की जान पहचान रुदमुली निवासी शिवजीत से थी। वह फतेहाबाद तहसील में लेखपाल है। वह विवाहित भी है। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस को उसने बताया कि छात्रा उससे शादी के लिए कह रही थी। पत्नी से तलाक का दबाव बना रही थी। वह मना कर रहा था। वह उसके फतेहाबाद रोड स्थित किराये के कमरे पर आई थी। इसी बीच उसने फांसी लगा ली। वह उसे लेकर अस्पताल भी गया लेकिन डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह कार में शव को बाह-इटावा सीमा पर ले आया। छात्रा का शव और मोबाइल यमुना में फेंक दिया। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम उसे घटनास्थल पर लेकर गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।