{"_id":"6aeedb91397caa4fab0065b3","slug":"video-homes-and-courtyards-will-be-decorated-with-flowers-for-diwali-marigolds-are-in-highest-demand-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली पर फूलों से सजेगा घर-आंगन, गेंदे की सबसे ज्यादा मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिवाली पर फूलों से सजेगा घर-आंगन, गेंदे की सबसे ज्यादा मांग
आगरा। दीपावली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर-आंगन को फूलों से सजाने की परंपरा इस बार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। बालूगंज फूल मंडी में धनतेरस से छोटी दिवाली तक करीब 40 टन गेंदा बिक चुका है। गेंदे की बढ़ी मांग से फूल कारोबारियों के साथ किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
दिवाली पूजन में गेंदे के फूल और मालाओं का विशेष महत्व माना जाता है। घर के मुख्य द्वार, मंदिर और पूजा स्थल को गेंदे की मालाओं और फूलों से सजाया जा रहा है। इस बार मंडी में कोलकाता के गेंदे की सबसे अधिक मांग रही। इसके अलावा रतलाम और शिवपुरी से भी बड़ी मात्रा में फूल पहुंचे।
व्यापारियों के मुताबिक पिछले साल दिवाली के दौरान गेंदा करीब 150 रुपये किलो तक बिका था, जबकि इस बार आवक अच्छी रहने से भाव 50 से 80 रुपये किलो के बीच रहा। कम कीमत और अच्छी गुणवत्ता के कारण लोगों ने जमकर खरीदारी की। बड़ी दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए फूलों की मांग और बढ़ने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।