{"_id":"6ac3e5e31fa117517d0e45f7","slug":"video-home-guard-son-attacked-at-petrol-pump-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेट्रोल पंप पर होमगार्ड के बेटे पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के बाह के पुरा जसोल निवासी होमगार्ड लक्ष्मण सिंह के बेटे अमन के साथ प्रिंस फिलिंग स्टेशन बाह पर मारपीट की घटना सामने आई है। रविवार शाम करीब 5:30 बजे अमन अपने चचेरे भाई अजय के साथ पेट्रोल लेने गया था, तभी 3-4 युवकों ने अजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। अमन ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने अजय के भागने के बाद अमन पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में अमन को सिर, गर्दन और हाथ में चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ जमा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अमन ने पुलिस को बताया कि यह हमला उसके चचेरे भाई अजय से पूर्व में हुई कहासुनी के विवाद के चलते किया गया है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।