{"_id":"6aeca30282c3a5c581093e2d","slug":"video-fraud-in-anganwadi-recruitment-appointments-secured-using-forged-income-certificates-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, फर्जी आय प्रमाणपत्र से पाई नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, फर्जी आय प्रमाणपत्र से पाई नियुक्ति
आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में दो अभ्यर्थियों ने फर्जी तरीके से कम आय का प्रमाणपत्र जारी कराकर बीपीएल श्रेणी के तहत नौकरी हासिल कर ली। मामले की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने इन नियुक्तियों और संबंधित आय प्रमाणपत्रों को रद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, दोषी लेखपालों पर भी विभागीय कार्रवाई के लिए कहा है। जिलाधिकारी के पास जनसुनवाई के दौरान यह शिकायत पहुंची थी कि कई लोगों ने पात्रता श्रेणी में न होने के बावजूद फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हथिया ली है। इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने संबंधित एसडीएम से इसकी जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। खंदौली ब्लॉक के उजरई जाट निवासी गौरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उजरई जाट और उजरई पड़ाव, दोनों आंगनवाड़ी केंद्रों पर भर्ती के दौरान फर्जी आय प्रमाणपत्र बनवाकर अयोग्य महिलाओं को बीपीएल श्रेणी में शामिल कर उनका चयन कर लिया गया है। जांच में यह शिकायत सही साबित हुई। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। इस मामले में अभी कई अन्य शिकायतों पर भी जांच चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।