{"_id":"6aec4e834f75be122b05b145","slug":"video-fog-descends-on-panipat-visibility-drops-in-the-morning-slowing-down-motorists-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में छाई धुंध। सुबह के समय घटी दृश्यता, वाहन चालकों की थमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में छाई धुंध। सुबह के समय घटी दृश्यता, वाहन चालकों की थमी रफ्तार
पानीपत।
जिले में वीरवार सुबह मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव देखने को मिला। तड़के ही शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक गहरी धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) में काफी कम दर्ज की गई। अचानक बढ़ी धुंध के कारण सुबह के समय चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को फॉग लाइट का सहारा लेकर चलना पड़ा।
सुबह छह बजे तक धुंध का असर इतना गहरा था कि सामने से आ रहे वाहन भी दूर से स्पष्ट नजर नहीं आ रहे थे। इसके चलते तड़के के समय दफ्तर और काम पर निकलने वाले लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, धूप निकलने के बाद धीरे-धीरे धुंध का असर कम हुआ और स्थिति सामान्य हो सकी।
कृषि विज्ञान केंद्र, ऊझा के जिला समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि मौसम में आ रहे बदलाव और तापमान में कमी के कारण धुंध की स्थिति बनी है। आने वाले दिनों में सुबह और देर रात के समय हल्की से मध्यम धुंध बनी रह सकती है। इसके साथ दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है, जिससे हल्की ठंड का असर बढ़ेगा।
डॉ. सतपाल ने किसानों को सलाह दी है कि इस समय मौसम में आ रही नमी फसलों के लिए सामान्य है, लेकिन वाहन चालकों को सुबह के समय यात्रा करते दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए और वाहनों की गति नियंत्रित रखनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।