{"_id":"6aedc19990fc5c83f80a2035","slug":"uproar-at-agra-municipal-corporation-heroin-worth-60-lakh-seized-teacher-body-found-at-a-coaching-center-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबरें: आगरा नगर निगम में हंगामा, एटा में पकड़ी 60 लाख की हेरोइन; कोचिंग सेंटर में मिली शिक्षक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबरें: आगरा नगर निगम में हंगामा, एटा में पकड़ी 60 लाख की हेरोइन; कोचिंग सेंटर में मिली शिक्षक की लाश
Fri, 06 Nov 2026 05:31 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:31 PM IST
सार
ब्रज क्षेत्र के आगरा नगर निगम में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। सदन में पार्षद आंखों पर काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठ गए। एटा में पुलिस और एएनटीएफ ने 60 लाख की हेरोइन पकड़ी। वहीं, कोचिंग सेंटर में शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
ब्रज की बड़ी खबरें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा नगर निगम के सदन में जमकर हंगामा हुआ। बसपा कार्यकर्ता व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए धरने पर बैठ गए। इस दाैरान भाजपा और बसपा पार्षदों में तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं कोचिंग सेंटर में शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एटा में पुलिस और एएनटीएफ ने 60 लाख की हेरोइन पकड़ी। कार सवार दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान के समर्थन में वृंदावन के संत एवं धर्माचार्य उतर आए हैं। संतों ने एक स्वर में कहा कि किसी भक्त द्वारा अपने आराध्य के स्वरूप का भावपूर्ण वर्णन करना अपमान नहीं माना जाना चाहिये। एटा में गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
यूपी: आगरा नगर निगम सदन में संग्राम, आंखों पर काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे बसपा पार्षद; मेयर ने दिए ये आदेश
आगरा नगर निगम की सदन कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। एक ओर जहां दिवाली के उपलक्ष्य में सदन सभागार को भव्य रूप देने के लिए पहली बार गेंदे और गुलाब के फूलों से आकर्षक सजावट की गई थी और पार्षदों का स्वागत लाल कालीन (रेड कारपेट) बिछाकर किया गया, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक गहमागहमी और तकरार ने माहौल को गर्मा दिया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: एएनटीएफ और एटा पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 लाख की हेरोइन बरामद; अंधेरे का फायदा उठाकर भागे दो तस्कर
कासगंज से मथुरा जा रही स्कॉर्पियो को एटा पुलिस ने घेर लिया। तलाशी में 594 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। हालांकि, गाड़ी सवार दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गए...पढ़ें पूरी खबर
आगरा: कोचिंग सेंटर में मिली गणित के शिक्षक की लाश, कई दिनों से थे लापता; तेज दुर्गंध आने पर हो सकी जानकारी
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के बीएस प्लाजा स्थित एक कोचिंग सेंटर से दुर्गंध आने पर आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शटर खोला तो अंदर फर्श पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। यह शव कोचिंग सेंटर के संचालक, शिवालिक स्कूल के गणित शिक्षक ओमप्रकाश यादव का बताया जा रहा है...पढ़ें पूरी खबर
यूपी: धीरेंद्र शास्त्री के बयान के समर्थन में उतरे वृंदावन के संत, बोले- दुर्भावना नहीं तो विवाद कैसा?
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान के समर्थन में संत एवं धर्माचार्यों ने श्रीराधाकांत मंदिर में सभा आयोजित की। ब्रज तीर्थ देवालय न्यास एवं धर्म रक्षा संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सभा में संतों ने एक स्वर में कहा कि किसी भक्त द्वारा अपने आराध्य के स्वरूप का भावपूर्ण वर्णन करना अपमान नहीं माना जाना चाहिये...पढ़ें पूरी खबर
यूपी: गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, सब इंस्पेक्टर समेत चार घायल; दो आगरा रेफर
फिरोजाबाद में रात के अंधेरे में इलाके की सुरक्षा के लिए गश्त कर रही पुलिस की सूमो खुद हादसे का शिकार हो गई। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देररात गांव तोतलपुर के पास अचानक अनियंत्रित हुई सूमो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए...पढ़ें पूरी खबर