Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Dismisses Government Pressure Rumours Over Maatrubhumi Script

मातृभूमि: 'चीन के खिलाफ नैरेटिव...', सरकार के दबाव वाली खबरों पर भड़के सलमान, बताई फिल्म की असली कहानी

Fri, 06 Nov 2026 06:40 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 06 Nov 2026 06:40 PM IST
सार

  • सलमान खान ने आगामी फिल्म 'मातृभूमि' पर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। 
  • अफवाहों में कहा जा रहा था कि भारत-चीन संबंधों को दिखाने के तरीके को लेकर सेंसर बोर्ड में फिल्म अटकी हुई है।
  • जानिए कब रिलीज होगी फिल्म और सलमान ने क्या बयान दिए। 

विज्ञापन
Salman Khan Dismisses Government Pressure Rumours Over Maatrubhumi Script
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलमान खान ने उन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत-चीन के रिश्तों को लेकर फिल्म के कथित विरोधी रुख के कारण सरकार ने 'मातृभूमि' की टीम पर इसकी कहानी बदलने का दबाव बनाया था। सलमान खान ने शुक्रवार को मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान इन अफवाहों को खारिज किया । 
विज्ञापन


अफवाहों पर क्या बोले सलमान खान?
सलमान ने कहा, 'ये जो नैरेटिव है ना कि हम चीन के खिलाफ जा रहे हैं, वगेरह-वगेरह... और फिर हमारी सरकार ने हम पर दबाव डाला है कि इसकी स्क्रिप्ट चेंज करो, फिर से लिखो, ये सब बकवास है। यह बिल्कुल सच नहीं है। हमने फिल्म बनाई है इन सैनिकों के ऊपर- वे क्या झेलते हैं और उनका परिवार क्या सहता है। वो साइड या ये साइड- दोनों तरफ। तो इसमे कोई नकारात्मकता नहीं है। बस हालात नकारात्मक हैं।'
विज्ञापन
Trending Videos

Salman Khan Dismisses Government Pressure Rumours Over Maatrubhumi Script
'मातृभूमि' - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म की कहानी पर की बात
इस दौरान सलमान ने फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया का जिक्र करते हुए बताया कि कहानी का शुरुआती आइडिया उन्हीं का था। पहले इस फिल्म को 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से प्रमोट किया जा रहा था।

फिल्म की कहानी जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित थी। हालांकि, सलमान के मुताबिक, फिल्म के मौजूदा वर्जन में ऐसे टकराव के दौरान सैनिकों के अनुभवों और उनकी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।

सलमान ने कहा, 'इन सैनिकों के लिए... देश सर्वोपरि है। वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं, लेकिन जब भी कोई स्थिति आती है, तब देश सर्वोपरि हो जाता है। दोनों पक्ष इस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे डायरेक्टर साहब का एक पहले का वर्जन था।'
विज्ञापन

Salman Khan Dismisses Government Pressure Rumours Over Maatrubhumi Script
'मातृभूमि' - फोटो : वीडियो ग्रैब
यह था फिल्म का पुराना नाम
सलमान खान की इस फिल्म का एलान पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से किया गया था। हालांकि, इस साल फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया। फिल्म की कहानी साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है।
विज्ञापन

Salman Khan Dismisses Government Pressure Rumours Over Maatrubhumi Script
फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : X
कब रिलीज होगी फिल्म? 
  • फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।
  • वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे और साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व कर रहे थे।
  • उनके अदम्य साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
  • फिल्म में सलमान और चित्रांगदा सिंह के अलावा मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, ज़ेन शॉ और अभिलाष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • वहीं, अभिनेता विजय राज फिल्म में कहानी सुनाने वाले की आवाज देंगे।
  • फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

ये भी पढे़ं- सलमान खान: 'मुझे लगता है यह सही नहीं है', 'रामायण' पर भाईजान का बड़ा बयान, फिल्म के VFX और बजट पर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed