{"_id":"6ab16aee489a8fb27c084bf2","slug":"video-former-district-panchayat-member-assaulted-fir-against-four-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रास्ते के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य से मारपीट, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रास्ते के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य से मारपीट, चार पर प्राथमिकी
आगरा के फतेहपुर सीकरी में शनिवार रात्रि महदऊ क्षेत्र में सब्जी से लदी गाड़ी खड़ी होने के कारण रास्ता बाधित होने पर स्कार्पियो रोककर मारपीट के मामले में नगला मौर्या (सामरा) निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिओम की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, हरिओम शनिवार रात्रि 8:30 बजे ठेई राजस्थान से अपनी स्कार्पियो से गांव लौट रहा था। महदऊ से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क पर भिंडी की गाड़ी लोड होने के कारण रास्ता कम होने पर उसने अपनी गाड़ी रोक दी। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से स्विफ्ट कार से आए चार लोगों ने हरिओम और उसके चालक दीपक को वाहन से नीचे उतार लिया। हरिओम का आरोप है कि उसके और चालक के साथ लाठी-डंडे, लात-घूंसों से मारपीट की गई। वासुदेव ने चालक दीपक की ओर तमंचा तान दिया, जिसके बाद वह मौके से चला गया। हरिओम ने तहरीर में मारपीट के दौरान उसके पास मौजूद एक लाख रुपये गिरने की बात भी कही है। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर वासुदेव, पुष्कर और अनुज के अलावा एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।