{"_id":"6a67568c2d55b8a5eb04da8f","slug":"video-flour-choices-evolve-market-now-offers-8-different-varieties-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:आटे की बदली पसंद, बाजार में 8 तरह की वैरायटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:आटे की बदली पसंद, बाजार में 8 तरह की वैरायटी
आगरा। बदलती जीवनशैली के साथ लोगों के खानपान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अब घरों में रोटी के लिए सिर्फ गेहूं के आटे पर निर्भरता नहीं रह गई है। लोग स्वाद और अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग अनाज और दालों से तैयार आटे भी खरीद रहे हैं। घटिया आजम खां स्थित अनाज मंडी में ग्राहकों को गेहूं के आटे के साथ कई तरह के आटे उपलब्ध हैं। इनमें रागी, ज्वार, चना, सोयाबीन, बेसन, मूंग और उड़द की दाल से तैयार आटा और मक्के का आटा शामिल है।
मंडी में मल्टीग्रेन आटे की भी वैरायटी उपलब्ध है। इसे कई तरह के अनाज और दालों को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें गेहूं, चना, सोयाबीन, हरी मूंग, साबुत मेथी दाना, रागी और ज्वार को मिश्रित कर आटा तैयार किया जाता है। अलग-अलग अनाजों के मिश्रण से तैयार इस आटे को ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खरीद रहे हैं।
40 से 100 रुपये किलो तक आटा, घटिया आजम खां की अनाज मंडी में करीब 40 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति किलो तक की कीमत में अलग-अलग तरह के आटे आसानी से मिल जाते हैं। आटे की कीमत उसके अनाज और मिश्रण के आधार पर अलग-अलग होती है। ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार कई विकल्प उपलब्ध हैं।
कोविड के समय से ही लोगों में अलग-अलग तरह के आटे की मांग बढ़ी है। कोविड के बाद से ग्राहक स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक हुए हैं और आटे की विभिन्न वैरायटी के बारे में पूछताछ करने लगे हैं। इनमें सबसे अधिक मांग मल्टीग्रेन आटे की रहती है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकानदार भी अलग-अलग अनाजों से तैयार आटे की वैरायटी उपलब्ध करा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।