{"_id":"6aafbb7f3931fdaead080f03","slug":"video-five-rupee-coin-stuck-in-four-year-old-child-food-pipe-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मासूम की भोजन नली में फंसा था सिक्का, परिजन देते रहे बुखार-खांसी की दवा; एसएन में चिकित्सकों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मासूम की भोजन नली में फंसा था सिक्का, परिजन देते रहे बुखार-खांसी की दवा; एसएन में चिकित्सकों ने बचाई जान
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में परिजन चार साल के बच्चे को लेकर पहुंचे। इसकी भोजन की नली में पांच का सिक्का फंसा हुआ था। एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन और गैस्ट्रो यूनिट के चिकित्सकों ने पांच मिनट में निकाल दिया। मेडिसिन विभाग के डॉ. सूर्यकमल वर्मा ने बताया कि बच्चे ने भूलवश पांच का सिक्का निगल लिया। ये भोजन की नली में फंस गया। परिजन को इसकी पता नहीं चल सकी। इसने गले में दर्द, उल्टी होने लगी। परिजन बुखार-खांसी की दवा कराते रहे। मर्ज बढ़ने पर ये एसएन में दिखाने लाए। यहां एंडोस्कॉपी के जरिये से पांच मिनट में ही सिक्का बाहर निकाल दिया। निजी अस्पताल में इसका 15-20 हजार रुपये खर्च हो जाते, यहां निशुल्क हुआ है। टीम में डॉ. सुदीक्षा सिंह, डॉ. सौरभ तिवारी रहे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बच्चों के पास बटन, सिक्का, बैटरी, मूंगफली-चना समेत अन्य को दूर रखें। अगर बच्चे के सांस लेने में परेशानी होने, अधिक लार टपकने, उल्टी होने जैसे लक्षण दिखें तो चिकित्सक को दिखाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।