{"_id":"6b0c22b1e47da91b4c039494","slug":"video-fast-food-is-increasing-risk-of-bowel-cancer-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पिज्जा-बर्गर का स्वाद पड़ रहा भारी, बढ़ रहा आंत के कैंसर का खतरा; चिकित्सकों ने किया आगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पिज्जा-बर्गर का स्वाद पड़ रहा भारी, बढ़ रहा आंत के कैंसर का खतरा; चिकित्सकों ने किया आगाह
फाइबरयुक्त-पौष्टिक भोजन से दूरी और फास्टफूड से पेट बीमार हो रहा है। लंबे समय तक ऐसी आदतों से आंत का कैंसर भी तेजी से बढ़ रहा है। मोटापा भी कई बीमारियों की वजह बन रहा है। इससे बचने के लिए युवा सर्जरी करा रहे हैं। फतेहाबाद रोड स्थित ऑडिटोरियम में यूरोपियन सोसाइटी ऑफ सर्जंस की कार्यशाला में चिकित्सकों ने खान-पान की बदलती आदतों को तमाम बीमारियों के लिए जिम्मेदार बताया। कार्यशाला के दूसरे दिन गुरुग्राम के डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि हरी सब्जी, सलाद, मोटा अनाज समेत पौष्टिक आहार के बजाय लोग फास्टफूड और तले हुए भोजन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इससे बड़ी आंत का कैंसर का खतरा बढ़ गया है। मल करते वक्त रक्त आना, काला रंग होना, वजन तेजी से कम होना और पेट में लगातार दर्द रहने की परेशानी होने पर तत्काल जांच करानी चाहिए। इसमें एंडोस्कॉपी और कोलोनोस्कॉपी से बीमारी चिह्नित की जा सकती है। नई दिल्ली के डॉ. अतुल पीटर ने बताया कि खराब खानपान, देर से सोने से मोटापा भी बढ़ रहा है। आयोजन अध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि दवाओं से बीमारी ठीक नहीं होने पर सर्जरी करनी पड़ रही है। डॉ. अंकुर बंसल ने बताया कि खराब खानपान और दिनचर्या के चलते ही पाइल्स, फिशर के मरीजों की संख्या अधिक बढ़ रही है। डॉ. करन रावत ने बताया कि लेजर तकनीक से ऑपरेशन के बाद का दर्द, रक्तश्राव से बचाव होता है। मरीज जल्दी ठीक होता है। कार्यशाला में डॉ. सुरेंद्र पाठक, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. अभिषेक अरोड़ा, डॉ. दीपक बंसल, डॉ. अनिमेश गुप्ता, डॉ. भुवनेश शर्मा आदि ने भी व्याख्यान दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।