{"_id":"6aafbb8cf6c8f4b6aa04ad7d","slug":"video-eye-examinations-of-patients-at-free-eye-care-camp-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में मरीजों की आंखों की जांच, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में मरीजों की आंखों की जांच, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी होंगे
आगरा के मलपुरा में सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, बालूगंज की ओर से रविवार को ग्वालियर रोड स्थित नवभारत हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा। शिविर में अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच की। कंप्यूटर की सहायता से आंखों के नंबर की जांच के साथ रिफ्रेक्शन एरर, ग्लूकोमा (काला मोतिया) समेत अन्य नेत्र संबंधी बीमारियों की पहचान की गई। जांच के दौरान मोतियाबिंद पाए जाने वाले मरीजों को सुंदरानी चैरिटेबल आई हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाएं और चश्मे भी वितरित किए गए। चिकित्सकों ने मरीजों को आंखों की नियमित जांच कराने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर समय से उपचार लेने की सलाह दी। शिविर में डॉ. पुनीत गुप्ता, डॉ. अंशिका गुप्ता, डॉ. निवेदिता चौहान और डॉ. सुमित सिंह सहित विजय खंडेलवाल, गिरधारी लाल भगत्यानी, सीके रस्तोगी, रवि दुबे, शरिक इकबाल, एमके गुप्ता, मनीष हरजानी, कपिल पंजवानी और आशु मूलचंदनी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।