{"_id":"6a8feb1d36d4958e380a1576","slug":"video-elderly-man-killed-after-being-hit-by-a-bus-in-midhakur-highway-blocked-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिढ़ाकुर में बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिढ़ाकुर में बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, हाईवे पर लगाया जाम
बिचपुरी। थाना किरावली क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में बुधवार शाम करीब 7:15 बजे आगरा-जयपुर हाईवे पर राजस्थान रोडवेज की बस की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इस दौरान राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिढ़ाकुर निवासी यासीन (60) शाहगंज में कपड़े की रेहड़ी लगाते थे। बुधवार शाम वह बड़ी मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहे थे। हाईवे पार करते समय फतेहपुर सीकरी की ओर से आ रही राजस्थान रोडवेज के धौलपुर डिपो की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में यासीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। बस में सवार यात्री उतरकर दूसरे वाहनों से रवाना हो गए। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा (एसीपी) सर्किल की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार सदर महेश कुमार भी मौके पर आ गए। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो सका। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक, परिचालक और बस को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एक बेटे और तीन बेटियों की नहीं हुई शादी
यासीन के तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। बड़े बेटे असलम और दूसरे बेटे अकरम की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे बेटे रिजवान की शादी नहीं हुई है। पांच बेटियों में दो की शादी हो चुकी है और तीन बेटियों की शादी अभी बाकी है। यासीन की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।