फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Swine Flu and Dengue rises in Gautam Buddha Nagar number of infected patients reaches 140

स्वाइन फ्लू और डेंगू डबल अटैक: नोएडा में आज 20 नए केस, अब तक 140 मरीज; आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Thu, 27 Aug 2026 12:54 PM IST
अनुज कुमार आईएएनएस, नोएडा
आईएएनएस, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Aug 2026 12:54 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा बढ़ गया है। जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 140 मरीज हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Swine Flu and Dengue rises in Gautam Buddha Nagar number of infected patients reaches 140
स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा लगातार बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू और डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 140 हो गई है।

विज्ञापन


मामलों में लगातार वृद्धि ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभाग लोगों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने को कहा गया है। स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों में तेज बुखार, सूखी खांसी और गले में दर्द मुख्य लक्षण हैं। कुछ मरीजों में कमजोरी, शरीर में दर्द और सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। 
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि शुरुआती लक्षणों को सामान्य वायरल बुखार समझना नुकसानदायक है। लगातार तेज बुखार या खांसी की समस्या रहने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू की पहचान के लिए रैपिड एंटीजन किट से निशुल्क जांच करा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान कर उपचार उपलब्ध कराना है। अधिकारियों के अनुसार, संक्रमण के लक्षण वाले लोगों को जांच कराने में देरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू का खतरा, ऐसे करें बचाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि स्वाइन फ्लू और डेंगू के शुरुआती लक्षणों में समानता हो सकती है। इसलिए बिना जांच और चिकित्सकीय सलाह के खुद से दवा लेना उचित नहीं है। बुखार आने पर मरीज को पर्याप्त आराम और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही उपचार लेना चाहिए। स्वाइन फ्लू के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू के खतरे पर भी निगरानी रख रहा है। बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ जाती है।


संक्रमण से बचाव के उपाय
लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की जा रही है। कूलर, गमले, छत और अन्य स्थानों पर जमा पानी को नियमित रूप से साफ करना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील करता है कि बुखार, खांसी, गले में दर्द या असामान्य कमजोरी जैसे लक्षण होने पर लापरवाही न बरतें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचें। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकें। हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed