{"_id":"6967a7c57e14885d6e080c8c","slug":"video-ekta-from-uttarakhand-winner-in-women-open-race-2026-01-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला ओपन रेस में 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, उत्तराखंड की एकता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला ओपन रेस में 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, उत्तराखंड की एकता ने मारी बाजी
आगरा के फतेहपुर सीकरी में महाराजा खेमकरण की जयंती के उपलक्ष में आयोजित 4800 मीटर ओपन रेस में उत्तराखंड की एकता राजपूत ने बाजी मारकर पहला स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों से आए 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शिशु प्रधान के संयोजन में आयोजित रेस का शुभारंभ चौमा शाहपुर पाली मार्ग पर सोनोठी पर अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। ओपन रेस में उत्तराखण्ड की एकता राजपूत ने सबसे कम समय में दूरी तय कर प्रथम स्थान हासिल किया। गाजीपुर की प्रियांशु कुमारी द्वितीय, दिल्ली की रुखसाना तृतीय, दाऊजी मथुरा की रानी चौधरी चौथे एवं प्रतापगढ़ की वर्षा सिंह पांचवें स्थान पर रही। आयोजकों द्वारा टॉप फाइव प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं टॉप फिफ्टी प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वेंद्र कुमार, दामोदर ओझा, गौरव जिंदल आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।