{"_id":"6ab809c2a2333e91780e8cbe","slug":"video-dispute-over-cars-blocking-each-other-ends-in-assault-and-forced-settlement-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कार सामने आने पर विवाद, मारपीट के बाद करा दिया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कार सामने आने पर विवाद, मारपीट के बाद करा दिया समझौता
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में कार आमने-सामने आने पर एक नेता और कारोबारी में विवाद हो गया। आरोप है कि कारोबारी, उसके पिता और भतीजे को नेता के भाई और गुर्गों ने पीटा। मामला थाने पहुंचने पर दबाव बनाकर समझौता लिखवा लिया गया। विजय नगर कालोनी के कारोबारी बृहस्पतिवार रात कार से घर आ रहे थे। रास्ते में एक नेता और स्कूल संचालक के भाई की कार आ गई। दोनों ओर से हार्न और डिपर देकर सामने से हटने का इशारा करने लगे। आरोप है कि नेता के भाई ने गाली देना शुरू कर दिया। बाद में उसके गुर्गे उतर आए और पीटने लगे। कारोबारी के पिता और भतीजे आए तो उनसे भी मारपीट की। वह विजयनगर चौकी पर शिकायत करने गए तो थाने भेज दिया। थाने में पुलिस ने उल्टा उन्हें ही बैठा लिया। बाद में आरोपी का भाई और अन्य साथी थाने आ गए। वो पुलिस के सामने ही धमकाने लगे मगर पुलिस ने कुछ नहीं कहा। देर रात लिखित समझौता लिखवाकर ही जाने दिया। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों पक्षों में कार सामने से हटाने को लेकर विवाद हुआ था। बाद में समझौता करके दोनों पक्ष चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।