{"_id":"6ab80a01daee1850f704a686","slug":"video-conversion-network-allegedly-being-run-with-foreign-funding-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विदेशी फंडिंग से चल रहा धर्मांतरण का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विदेशी फंडिंग से चल रहा धर्मांतरण का नेटवर्क
आगरा के सैंया में पकड़ा गया धर्मांतरण का नेटवर्क विदेशी फंडिंग से चल रहा है। अलग-अलग लोगों के खातों में रकम भेजकर ट्रेनर और एजेंटों तक पहुंचाई जाती है। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल के डाटा से प्राथमिकी जांच में यह जानकारी सामने आई है। मोबाइलों को जांच के लिए एफएसएल भेजने की तैयारी है। इसके अलावा आगरा सहित अन्य जिलों में सरगना, ट्रेनर और एजेंटों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। सैंया के गांव जोधपुरा में धर्मांतरण के आरोप में विनीत बेदी, प्रताप, डोंगर सिंह और मुखराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके मोबाइल में कई एक्सेल शीट मिली थीं, जिनमें हर प्रार्थना सभा, एंजेंटों को मिलने वाली धनराशि, धर्मांतरण कराने वाले और तैयार होने वाले लोगों का डाटा था। किसको कितनी रकम दी गई? इसको भी शीट में दर्ज किया गया था। अब पुलिस इस पूरे डाटा के बारे में पड़ताल में लगी है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि नेटवर्क से जुड़े आरोपियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका है कि धर्मांतरण के लिए फंडिंग विदेश से की जा रही हो। यह रकम भारत में किसी एक व्यक्ति को मिलती होगी। इसके बाद जोन स्तर पर बांटी जाती थी। इसके बाद अन्य लोगों को मिलती थी। पकड़े गए आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी मिली है। इन पर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ईस्ट और वेस्ट जोन के उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के एजेंटों की जानकारी जुटा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।