{"_id":"6a8c36a502f5935bae0a2d0c","slug":"video-congress-workers-create-ruckus-at-sn-medical-college-over-child-death-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज हादसा, बच्चे की माैत पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा; प्राचार्य कार्यालय में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज हादसा, बच्चे की माैत पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा; प्राचार्य कार्यालय में हंगामा
आगरा के खंदारी निवासी विद्युत विभाग में एई आमिर रिजवी के बेटे उमेर की मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस दाैरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता से तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भारी अवस्था का आरोप लगाया। उनका आरोप है की दवाई नहीं मिल रही है। डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। बाहर से जांच कराई जा रही है। इसके अलावा मरीज और तीमारदारों को परेशान करने के लिए 100से अधिक गार्ड रखे हैं। बच्चे की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और मुआवजा भी दिया जाए। प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बच्चे की मौत निमोनिया के कारण हुई थी, बच्चों में जन्मजात सेरेब्रल पाल्सी की बीमारी है। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।