Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
With the rainfall subsiding, the Sutlej has calmed down, raising hopes of saving the paddy crop in villages along the Hussainiwala border.
{"_id":"6a8be782b93da4d8080727a6","slug":"video-with-the-rainfall-subsiding-the-sutlej-has-calmed-down-raising-hopes-of-saving-the-paddy-crop-in-villages-along-the-hussainiwala-border-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश कम होने से सतलुज शांत, हुसैनीवाला सीमा से सटे गांवों में धान की फसल बचने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश कम होने से सतलुज शांत, हुसैनीवाला सीमा से सटे गांवों में धान की फसल बचने की उम्मीद
पंजाब में इस बार बारिश कम होने के कारण हुसैनीवाला बॉर्डर की तरफ बह रहा सतलुज दरिया फिलहाल शांत नजर आ रहा है। दरिया का जलस्तर सामान्य रहने से हुसैनीवाला सीमा से सटे गांवों के किसानों को इस बार धान की फसल सुरक्षित रहने और समय पर कटाई होने की उम्मीद बंधी है।
ग्रामीणों के मुताबिक सावन माह खत्म होने को है, लेकिन इस बार पिछले वर्ष की तरह लगातार भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति देखने को नहीं मिली। इसके चलते खेतों में खड़ी धान की फसल को फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी स्थिति सामान्य रही तो वे आसानी से धान की फसल काट सकेंगे।
गौरतलब है कि पिछले साल सतलुज दरिया में बाढ़ आने के कारण हुसैनीवाला बॉर्डर के आसपास के कई गांवों में खेत जलमग्न हो गए थे। इससे धान समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था और किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा था।
इस बार दरिया के शांत बहाव और कम बारिश के चलते ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि किसान अभी भी मौसम पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि आगामी दिनों में होने वाली बारिश से दरिया के जलस्तर में बदलाव आ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।