{"_id":"6a958b4be0f2b4ab880b9e8c","slug":"video-car-crashes-into-vehicle-on-expressway-woman-killed-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक्सप्रेसवे पर वाहन में घुसी कार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक्सप्रेसवे पर वाहन में घुसी कार, महिला की मौत
आगरा के बरौली अहीर में शनिवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा। हादसा शनिवार रात करीब 2:30 बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 4+100 आरएचएस पर हुआ। सिद्धार्थनगर से आगरा जा रही कार को श्याम मोहन पांडे निवासी फगुआ, थाना जोगिया उदयपुर, जनपद सिद्धार्थनगर चला रहे थे। कार में रणजीत मिश्रा, नेहा मिश्रा, अभिषेक पांडे, जागृत पांडे और कृष्णावती निवासी रतिया बाजार, सिद्धार्थनगर सवार थे। कार की गति अधिक थी। इसी दौरान आगे चल रहे वाहन में कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कृष्णावती गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं रणजीत, नेहा, अभिषेक और जागृत को भी चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला और थाना बमरौली कटारा के थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को एंबुलेंस-21 से एसएन हॉस्पिटल आगरा भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने कृष्णावती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।