फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fine of ₹10 thousand on hotel for littering on road

सड़क पर फेंका कचरा: होटल पर 10 हजार का जुर्माना, नगर निगम की टीम ने प्लास्टिक गिलास मिलने पर भी की कार्रवाई

Mon, 31 Aug 2026 11:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 11:13 PM IST
सार

ज्योति होटल अनुबंधित एजेंसी को कूड़ा देने के बजाय सड़क और सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंक रहा था। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि होटल संचालक से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन
Fine of ₹10 thousand on hotel for littering on road
नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अनुबंधित एजेंसी को देने के बजाय सड़क पर कूड़ा फेंकने के मामले में नगर निगम की टीम ने ताजगंज स्थित ज्योति होटल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सोमवार को टास्क फोर्स ने होटल से जुर्माना वसूलने के साथ चेतावनी भी दी। कहा कि दोबारा कचरा फेंकने की शिकायत मिली तो एनजीटी के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह होटल अधिक कूड़ा उत्सर्जन की श्रेणी में है।
विज्ञापन


शहर में होटल, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े के उचित निस्तारण के लिए नगर निगम ने एजेंसी तय की है। ज्योति होटल अनुबंधित एजेंसी को कूड़ा देने के बजाय सड़क और सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंक रहा था।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि होटल संचालक से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

इसके अलावा टास्क फोर्स ने ताजगंज में सुरेश कुशवाह की कंपोजिट बीयर शॉप का निरीक्षण किया। प्लास्टिक गिलास का उपयोग मिलने पर टीम ने 2500 रुपये का जुर्माना वसूला। जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed