फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bolero crashes into divider on Agra New Southern Bypass overbridge three injured

आगरा: न्यू दक्षिणी बाईपास ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, मासूम समेत तीन घायल; अस्पताल में कराया भर्ती

Mon, 31 Aug 2026 06:40 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 06:40 PM IST
सार

आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में 10 वर्षीय बालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Bolero crashes into divider on Agra New Southern Bypass overbridge three injured
हादसे में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित गांव बाद के ओवरब्रिज पर सोमवार शाम करीब चार बजे एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि बोलेरो ओवरब्रिज से नीचे नहीं गिरी,अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पूर्व में कई बार इस ओवर ब्रिज से वाहन नीचे गिर गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास बामौर रहने वाला एक परिवार गोवर्धन परिक्रमा देने के बाद बोलेरो से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव बाद के ओवरब्रिज पर अचानक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में 10 वर्षीय ऋषभ, मनोज और भूपेंद्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed