{"_id":"6a95581a9dfc2ee8a20e5bb3","slug":"agra-police-viral-video-three-sub-inspectors-arrested-youth-with-a-country-made-pistol-in-filmy-style-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो दरोगा पकड़े रहे युवक का हाथ, तीसरे ने जींस से निकाला हथियार; 26 सेकंड के वीडियो में पुलिस की किरकिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो दरोगा पकड़े रहे युवक का हाथ, तीसरे ने जींस से निकाला हथियार; 26 सेकंड के वीडियो में पुलिस की किरकिरी
Mon, 31 Aug 2026 04:04 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:04 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले की पुलिस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें तीन दरोगा एक युवक को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक से तमंचा और गोलियां बरामद भी दिखाई गईं हैं, लेकिन वीडियो में पुलिसकर्मियों का फिल्मी स्टाइल का अंदाज चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
युवक से बरामद तमंचा दिखाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना एत्मादपुर पुलिस गुडवर्क के दौरान वीडियो बनाने में फंस गई। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग पुलिस को ट्रोल करने लगे। कहानी को पूरी फिल्मी होने का दावा किया जा रहा है। मामले में बरामदगी करने वाले दरोगा से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
दो दिन पूर्व थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव वास वाला में प्राइमरी स्कूल के पास से आरोपी कस्बा सत्ता मोहल्ला के दीपू उर्फ देवेश को एक 315 बोर तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
सोमवार को पुलिस की कार्रवाई का 26 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दो दरोगा एक युवक को पकड़े हुए है, तभी सामने से तीसरे दरोगा फिल्मी स्टाइल में आते हैं। युवक की जीन्स में से एक तमंचा निकालते हुए दिखाते नजर आ रहे है। इसके बाद युवक की जीन्स की पीछे की जेब में से दो कारतूस भी निकालते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में ग्रामीण भी नजर आ रहे हैं।

सोमवार को इस घटना का एक 26 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो दरोगा एक युवक को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। तभी सामने से एक अन्य दरोगा आया। युवक की टीशर्ट ऊपर कर उसकी अंटी से तमंचा निकाल लिया। इसके बाद युवक की जींस की पीछे की जेब से दो कारतूस भी निकालते हुए दिखा। वीडियो में ग्रामीण भी दिख रहे हैं।
लोग इस पर तमाम तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। तमंचा लगाए युवक किसी तरह का विरोध नहीं करता है। वह आराम से खड़ा रहता है। दरोगा के तमंचा निकालने की स्टाइल से लग रहा है कि वह पहले से जानता था कि तमंचा कहां से निकालना है।
चर्चा है कि यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि दरोगा ने ही बनवाया। अपनी बहादुरी का परिचय देने के लिए वीडियो किसी को फारवर्ड कर दिया। इससे कुछ ही देर में वायरल हो गया। अब पुलिस को लोग ट्रोल कर रहे हैं। कह रहे हैं कि पूरी कहानी पुलिस ने फिल्मी बनाई।
मामले में एसीपी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि बास वाला में मारपीट की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस गांव पहुंची, पुलिस को देख आरोपी युवक घर में छिप गया। घर से पकड़ कर उसे बाहर लेकर आए तभी किसी ग्रामीण ने बताया कि उसके पास तमंचा है। दरोगा की ओर से तलाशी लेने पर तमंचा व दो कारतूस मिली है। घटना की पुलिस ने वीडियो भी बनाई थी।
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि दरोगा का वीडियो संज्ञान में आया है। मामले में तमंचा बरामदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरोगा से स्पष्टीकरण मांगा गया है।