{"_id":"6a929032efc6a5ba0a051ec9","slug":"video-apaar-id-progress-sluggish-in-agra-schools-only-60-percent-rise-in-a-month-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अपार आईडी में स्कूलों की सुस्ती, एक महीने में सिर्फ 60% बढ़ा आंकड़ा; स्कूलों को दो दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अपार आईडी में स्कूलों की सुस्ती, एक महीने में सिर्फ 60% बढ़ा आंकड़ा; स्कूलों को दो दिन का अल्टीमेटम
आगरा। विद्यार्थियों की अपार आईडी (APAAR ID) बनाने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की सख्ती के बावजूद स्कूलों की सुस्ती कम नहीं हो रही है। एक महीने पहले जिले में 54 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनी थी, जो अब बढ़कर सिर्फ 60 प्रतिशत तक पहुंची है। यानी एक महीने में महज छह प्रतिशत की प्रगति हुई है। जिले में अभी भी 40 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनना बाकी है।
सबसे ज्यादा लापरवाही वाले 129 स्कूलों को बीएसए ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इन विद्यालयों में अपार आईडी का काम सबसे अधिक लंबित है। बीएसए की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि दो दिनों में लंबित कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित विद्यालय का यू-डायस बंद करने के साथ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।