फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Attempt to cross overflowing culvert proves costly; youth swept into river along with bike

शिवपुरी बारिश: उफनती पुलिया पार करने की कोशिश पड़ी भारी, बाइक समेत नदी में बहा युवक, तैरकर बचाई जान

Fri, 28 Aug 2026 09:35 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 09:35 PM IST
Attempt to cross overflowing culvert proves costly; youth swept into river along with bike

शिवपुरी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में लोगों की लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। रन्नौद थाना क्षेत्र में एक युवक ने उफनती पुलिया को बाइक से पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के बीच बाइक समेत नदी में बह गया। गनीमत रही कि युवक को तैरना आता था और उसने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली।

घटना रन्नौद-मायापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बनी पुलिया की बताई जा रही है। पिछले करीब 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण पुलिया के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी बह रहा था। पानी का बहाव देखकर रास्ते को पार करना बेहद जोखिम भरा था। इसके बावजूद युवक बाइक लेकर पुलिया पार करने पहुंच गया। जैसे ही युवक बाइक लेकर पानी के बीच पहुंचा, तेज बहाव ने बाइक का संतुलन बिगाड़ दिया। देखते ही देखते युवक बाइक समेत पानी में बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों की नजर भी इस घटना पर पड़ी। इस दौरान युवक ने हिम्मत नहीं हारी और तैरकर पानी से बाहर निकलने की कोशिश की। गनीमत रही कि युवक को तैरना आता था। काफी मशक्कत के बाद वह तैरकर नदी के किनारे पहुंच गया और उसकी जान बच गई। हालांकि उसकी बाइक पानी के तेज बहाव में बह गई।

ये भी पढ़ें- मातम में बदली खुशियां: ट्रेन से कटकर बेटे की जान गई तो माता-पिता भी रेल के आगे कूदे, तीन मौतों से सनसनी

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बहता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नदी का बहाव कितना खतरनाक था। कुछ ही सेकंड में बाइक और युवक पानी की धार में बहते नजर आते हैं। बारिश के मौसम में शिवपुरी सहित पूरे इलाके में नदी, नाले और पुलिया उफान पर हैं। कई जगहों पर पुलियाओं के ऊपर से पानी बह रहा है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा कर सकती है।

स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि जब किसी पुलिया या रपटे के ऊपर से पानी बह रहा हो तो उसे पार करने की कोशिश न करें। खासकर बाइक या अन्य वाहन लेकर तेज बहाव वाले रास्तों को पार करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इस घटना में युवक की जान तो बच गई, लेकिन उसकी बाइक नदी में बह गई। यह हादसा बारिश के दौरान उफनती पुलिया और नदी-नालों को पार करने की कोशिश करने वालों के लिए एक बड़ी चेतावनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Umaria News: राखी बांधते ही भर आईं आंखें, उमरिया जेल में सलाखों के बीच दिखा भाई-बहन का अटूट प्यार

28 Aug 2026

रखड़ पूनिया पर बाबा बकाला में वारिस पंजाब दे का ऐलान-बादल परिवार को हराना मकसद

28 Aug 2026

पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए सुखबीर बादल

28 Aug 2026

चंडीगढ़ सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर में सावन की पूजा की पूर्णाहुति

Video: ऐशबाग ईदगाह की जामा मस्जिद में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष दुआ

28 Aug 2026
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: रक्षाबंधन पर बसों में उमड़ी भीड़, व्यवस्था बिगड़ी, महिलाएं और बच्चे हुए परेशान

28 Aug 2026

मेरठ: रक्षाबंधन पर सोहराब गेट डिपो में उमड़ी भीड़, व्यवस्था बिगड़ी

28 Aug 2026
विज्ञापन

डीए को लेकर बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा

28 Aug 2026

मेरठ: मिल्क केक में मिला फंगस, ग्राहक ने खाद्य विभाग से की कार्रवाई की मांग

28 Aug 2026

औरैया: भगत सिंह चौराहा और बेला रोड पर उमड़ी भारी भीड़, कानपुर मार्ग पर बसों के लिए मारामारी

28 Aug 2026

ऊना: अंब में रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक होगा बाबा गुग्गा जाहरवीर का गुणगान, गांव-गांव पहुंचेगी मंडलियां

28 Aug 2026

सिरमौर: अंडर-19 खेलकूद में बेचड़ का बाग स्कूल ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी, पनार बना ऑल राउंड बेस्ट

28 Aug 2026

औरैया: राखी की खरीदारी के बीच बाजारों में भीड़, खानपुर और सुभाष चौराहे पर लगा भीषण जाम

28 Aug 2026

फतेहाबाद के टोहाना में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी

28 Aug 2026

बुलंदशहर में डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत दो की मौत और 20 घायल

28 Aug 2026

गोंडा में जेल में भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें, बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा

28 Aug 2026

J&K: आदर्श कॉलोनी की जामिया मस्जिद ईदगाह में मिलाद-उन-नबी पर भव्य कार्यक्रम, उमड़ा जनसैलाब

28 Aug 2026

लखनऊ में ओल्ड एज होम में बुजुर्ग निराश्रित महिलाओं ने पुरुषों को बांधी राखी, आंखों से निकले आंसू

28 Aug 2026

Jammu: रक्षाबंधन को लेकर विजयपुर बाजार गुलजार, राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़

28 Aug 2026

Jammu: पौनी-कुंड खनयाड़ी सड़क पर ग्रामीणों का हल्ला बोल, अधूरा काम पूरा कराने की मांग

28 Aug 2026

Jammu: सीमा पर बहनों ने जवानों की कलाइयों पर बांधी राखी, देशभक्ति से भावुक हुआ माहौल

28 Aug 2026

Jammu: गड्ढों में तब्दील सड़क से बेहाल ग्रामीण, कोठी में विरोध प्रदर्शन कर उठाई मरम्मत की मांग

28 Aug 2026

Kathua: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली ई-बस में जगह, रक्षाबंधन पर कठुआ में महिलाओं का फूटा गुस्सा

28 Aug 2026

Jammu: रक्षाबंधन के रंग में रंगा विजयपुर सरकारी स्कूल, प्रिंसिपल की देखरेख में हुआ विशेष आयोजन

Jammu: समोल में राशन डीलर पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

28 Aug 2026

Bandipora: छोटा अमरनाथ यात्रा को लेकर कालूसा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Jammu: बारिश से पंचैरी-भमाग में फसलों को नुकसान, डॉ. भमागी ने मुआवजे की उठाई मांग

28 Aug 2026

फरीदकोट जेल में 500 से अधिक बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Jammu: सुम्ब के पहाड़ी इलाकों में एसओजी और पुलिस का सर्च ऑपरेशन, चप्पा-चप्पा खंगाला

28 Aug 2026

अमृतसर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

28 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed