{"_id":"6a92870223868f51c10276ae","slug":"unidentified-ody-found-near-agra-lucknow-expressway-toll-plaza-molu-gautam-written-on-hand-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा है 'मोलू गौतम'; कपड़ों पर मिले टायर के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मिला युवक का शव, हाथ पर लिखा है 'मोलू गौतम'; कपड़ों पर मिले टायर के निशान
Sat, 29 Aug 2026 12:45 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:45 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह करीब 18 से 20 वर्ष के किशोर का शव सड़क किनारे मिला। किशोर के हाथ पर ‘मोलू गौतम’ लिखा था और कपड़ों पर टायर के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस सड़क हादसे की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस हाथ पर लिखे नाम, कपड़ों और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से युवक की पहचान कराने में जुटी है।
शनिवार सुबह करीब सात बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा से पांच मीटर दूर लखनऊ से आगरा वाली लाइन में सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। उसके सिर में चोट है और खून बह रहा था। एक पैर पर भी चोट के निशान मिले हैं। किशोर के हाथ पर मोलू गौतम लिखा हुआ था। वहीं कपड़ों पर टायर के निशान भी मिले हैं। इससे पुलिस को आशंका है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी।
सूचना पर यूपीडा के अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे युवक का शव मिला है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पहचान के लिए दो पुलिस टीमों को लगाया गया है। युवक के हाथ पर लिखे नाम, कपड़ों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सभी थानों में वाट्सऐप के माध्यम से भी सूचना प्रसारित कराई गई है।