{"_id":"6a9412ff017568dfb7093c14","slug":"video-250-students-arrived-for-iti-counseling-10-admissions-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आईटीआई के पहले चरण में 10 एडमिशन, काउंसलिंग के लिए पहुंचे 250 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आईटीआई के पहले चरण में 10 एडमिशन, काउंसलिंग के लिए पहुंचे 250 विद्यार्थी
आईटीआई में प्रथम चरण के प्रवेश को लेकर शनिवार को मात्र 10 एडमिशन ही हुए। बल्केश्वर स्थित आईटीआई में काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के लिए करीब 250 विद्यार्थी पहुंचे। विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए संस्थान में सात पटलों पर काउंसलिंग की व्यवस्था की गई, जिससे दस्तावेजों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच, अभिलेखों के सत्यापन और आवंटित ट्रेड में प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पहुंचने के कारण संस्थान में दिनभर प्रवेश को लेकर गतिविधियां बनी रहीं। सहायक प्रभारी संकल्प विचित्र ने बताया कि प्रथम चरण के प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रविवार को भी बल्केश्वर आईटीआई खोली जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। विद्यार्थियों को निर्धारित समय में संस्थान पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।