{"_id":"6a93c1c9bd2da4e88d02bede","slug":"video-motorcyclist-critically-injured-in-road-accident-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गांव चुपकिती निवासी इकबाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इकबाल सिंह बाइक पर सवार होकर सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की एक कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इकबाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही समाज सेवा संस्था की टीम और एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।