{"_id":"6a93d93f1c09408d9e000631","slug":"clash-between-two-groups-at-multiplex-in-agra-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीप्लेक्स में चले लात-घूंसे: मूवी देखने के दौरान थूकने पर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट; मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीप्लेक्स में चले लात-घूंसे: मूवी देखने के दौरान थूकने पर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट; मची अफरातफरी
Sun, 30 Aug 2026 01:45 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:45 PM IST
सार
आगरा के मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने के दाैरान दो पक्ष भिड़ गए। फिर क्या मूवी के बीच ही दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चलने लगे। दर्शकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने के दौरान थूकने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। अन्य दर्शकों में अफरातफरी मच गई। संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष वहां से निकल गए। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
मामला हरीपर्वत सर्किल के एक मल्टीप्लेक्स का है। यहां शाम 7:40 बजे मूवी का शो लगभग हाउसफुल था। आधी फिल्म खत्म होने के बाद थूकने पर युवाओं के दो पक्ष भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शी कमलानगर निवासी गौरव ने बताया कि मारपीट देखकर अन्य दर्शक दहशत में आ गए। मल्टीप्लेक्स के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।