{"_id":"6a940c2ee67e4f776505fb09","slug":"speeding-truck-mowed-down-two-youths-on-highway-in-agra-2026-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में भयानक हादसा: दो ट्रकों के बीच फंसा युवक, लहूलुहान लाश देख फूटा भीड़ का आक्रोश; हाईवे पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में भयानक हादसा: दो ट्रकों के बीच फंसा युवक, लहूलुहान लाश देख फूटा भीड़ का आक्रोश; हाईवे पर हंगामा
Sun, 30 Aug 2026 04:25 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:25 PM IST
सार
आगरा में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को राैंद दिया। हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। हादसे से हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर को नेशनल हाईवे स्थित गोयल हॉस्पिटल के सामने 16 चक्का ट्रक का टायर फटने से वह बेकाबू हो गया। डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर दूसरी लेन में पहुंचे ट्रक ने हाईवे पार करने के लिए खड़े नुनिहाई निवासी संजय निषाद (45) को रौंद दिया। वह आगे खड़े दूसरे ट्रक और हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक के बीच फंस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन ने मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क पर रख दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा हुआ और हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
हादसे से परिेवार में कोहराम मच गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेकाबू ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक से जा टकराया। दोनों ट्रकों के बीच संजय फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में परिजन भी पहुंच गए। संजय का शव देखकर पत्नी ममता बेसुध हो गईं। आगे वाला ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग निकला। पीछे खड़े ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने से मना कर दिया। पुलिस के समझाने पर काफी मशक्कत के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन परिजन कुछ देर बाद शव को वापस सड़क पर ले आए और दोबारा हंगामा शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम जैसे हालात बने रहे। पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार में मची चीख-पुकार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
संजय परिवार में अकेले कमाने वाले थे। पत्नी ममता, मां ओमवती के अलावा परिवार में बेटे विशाल (22), अंकुश और बेटियां तन्नू, विशाखा व साक्षी हैं। परिजन के मुताबिक संजय की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था। उनकी मौत के बाद पांच बच्चों के भविष्य और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

हाईवे पर हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले भी हो चुके हैं हादसे
गोयल हॉस्पिटल के सामने हाईवे पार करने के दौरान पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसों के चलते एनएचएआई ने यहां बने कट को बंद कर दिया था। इसके बावजूद पैदल राहगीर हाईवे पार करने के लिए डिवाइडर की रेलिंग के आसपास पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों ने गोयल कट और सैयद कट पर सुरक्षित पैदल रास्ते या फुटओवर ब्रिज की व्यवस्था कराने की मांग की है।