{"_id":"69fb0046cd9bbb3d7e0a5ded","slug":"video-sushil-sharma-says-encroachers-in-theog-municipal-council-permitted-to-contest-elections-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुशील शर्मा बोले- नगर परिषद ठियोग में अतिक्रमण करने वालों को चुनाव लड़ने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुशील शर्मा बोले- नगर परिषद ठियोग में अतिक्रमण करने वालों को चुनाव लड़ने की अनुमति
नगर परिषद ठियोग में अतिक्रमण करने वालों को चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई। इसको लेकर निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। यह आरोप आस्था फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन सुशील शर्मा ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि तहसीलदार ठियोग और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर ठियोग के समक्ष इस मामले को उठाने के बावजूद अतिक्रमण करने वालों के नामांकन स्वीकार कर लिए गए हैं। इसमें प्रदेश हाईकोर्ट के डबल बेंच की आदेशों की अवहेलना भी की जा रही है। निर्वाचन विभाग से किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने सचिव चुनाव आयोग के समक्ष इस मामले को उठाया है और सभी अतिक्रमणकारियों के नामांकन को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाए कि नगर परिषद ठियोग में ही चार उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने नेशनल हाईवे की जमीन पर अतिक्रमण किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।