{"_id":"69fa159740205cbbfc0756bb","slug":"karywahi-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4247139-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM News: मरवाही वन मंडल में अवैध कब्जे पर वन विभाग का चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: मरवाही वन मंडल में अवैध कब्जे पर वन विभाग का चला बुलडोजर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मरवाही वन मंडल के कोरजा-पंडरीपानी क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नारंगी परिक्षेत्र के सागौन प्लांटेशन क्षेत्र में वर्षों से किए गए बेजा कब्जे हटाए गए। इस दौरान एक दर्जन से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
कुछ लोगों ने लंबे समय से वन भूमि पर अवैध रूप से घर बना रखे थे। वन विभाग ने पहले कई बार नोटिस जारी किए थे। अतिक्रमणकारियों ने इन निर्देशों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और कार्रवाई की योजना बनाई। वन विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की गई।
अतिक्रमणकारियों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में रही। बुलडोजर से कच्चे और पक्के सभी अवैध निर्माण गिराए गए। डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने स्वयं मौके पर रहकर पूरी कार्रवाई की निगरानी की। वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अवैध कब्जा न करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।