Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire spreads towards homes in Bharari, Shimla; residents await help

हिमाचल: शिमला के भराड़ी में घरों की ओर बढ़ी आग, लोगों को मदद का इंतजार; जान-माल पर मंडराया खतरा

Sun, 08 Nov 2026 10:30 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 08 Nov 2026 10:30 PM IST
सार

शिमला के भराड़ी क्षेत्र में आग लग गई। आग फैलती जा रही है। आग जैसे-जैसे घरों की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों को डर सता रहा है। 112 पर फोन करने पर सिर्फ सूचना आगे देने का जवाब मिल रहा है। फायर विभाग ने गाड़ी उपलब्ध नहीं होने की बात कही है।

विज्ञापन
Fire spreads towards homes in Bharari, Shimla; residents await help
शिमला के भराड़ी क्षेत्र में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला के भराड़ी क्षेत्र में रविवार रात अचानक रिहायशी इलाके में आग भड़क गई। पटाखों के चलते इस आग के भड़कने का अंदेशा है। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय पार्षद मीना चौहान के अनुसार आग तेजी से रिहायशी मकानों की ओर बढ़ रही है। 
विज्ञापन


घटना को करीब एक घंटा बीतने के बावजूद स्थानीय लोगों को राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने का इंतजार है। आग से लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करने पर उन्हें बताया जा रहा है कि घटना की सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है। 
विज्ञापन


लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी से भी इसी तरह का जवाब मिल रहा है। वहीं, फायर विभाग की ओर से गाड़ी उपलब्ध नहीं होने की बात कही जा रही है। ऐसे में आग की चपेट में घर आने की आशंका के बीच लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लोगों ने सवाल उठाया है कि आपात स्थिति में जब आग रिहायशी मकानों की ओर बढ़ रही हो, तब राहत पहुंचाने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। केवल सूचना एक विभाग से दूसरे विभाग तक पहुंचाने से आग पर काबू नहीं पाया जा सकता।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और आसपास के घरों को सुरक्षित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed