{"_id":"6987068b743f2e6d4802504e","slug":"video-demand-for-flowers-increases-ahead-of-valentines-day-preparations-begin-in-shimla-markets-watch-the-report-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग, शिमला के बाजारों में तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग, शिमला के बाजारों में तैयारियां शुरू
वेलेंटाइन सप्ताह शनिवार से शुरू हो गया है। शिमला शहर के बाजारों में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रेम और उत्साह के इस सप्ताह को लेकर खासकर युवाओं में हर साल भारी जोश देखने को मिलता है। वेलेंटाइन डे को लेकर बाजार में गुलाब के फूलों का कारोबार भी गति पकड़ने लगा है। फूलों के कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि इसके लिए ऑर्डर आना शुरू हो गए हैं। शहर के फूल कारोबारियों ने वेलेंटाइन वीक को ध्यान में रखते हुए शिमला के बाजारों में दिल्ली, बंगलूरू और पुणे से ताजे गुलाब के फूल मंगवाए हैं। लाल, पीले, गुलाबी और सफेद गुलाबों की सबसे अधिक मांग है। फूल विक्रेता लालू ने बताया कि इस बार गुलाब की बिक्री में पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ोतरी की उम्मीद है। रोज डे से लेकर वेलेंटाइन डे तक गुलाबों की मांग लगातार बढ़ती रहती है, ऐसे में पहले से ही पर्याप्त स्टॉक मंगवा लिया है। इसके अलावा गिफ्ट गैलरियों में युवाओं की काफी भीड़ रही। दुकानदार शेंकी शर्मा ने बताया कि वेलेंटाइन डे को लेकर हर एक दिन के लिए अलग-अलग कार्ड बिक्री के लिए रखे हैं। इसके अलावा हार्ट (दिल) की पैकिंग में चॉकलेट और कई प्रकार के नए गिफ्ट भी बाजार में आए हैं जिन्हें युवा खूब पसंद कर रहे हैं। वेलेंटाइन सप्ताह के लिए बाजार में स्पेशल ऑर्डर पर बिना अंडे के केक बनाए जा रहे हैं जिसकी एडवांस बुकिंग कंग शुरू हो गई है। लोअर बाजार की जनता बेकरी के संचालक तरुण राणा ने बताया कि रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे और वेलेंटाइन डे जैसे हर दिन के हिसाब से अलग-अलग डिजाइन और फ्लेवर वाले केक तैयार किए जा रहे हैं। इसमें हार्ट शेप केक, रेड वेलवेट, चॉकलेट और फोटो केक की सबसे अधिक मांग है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।