Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Cracks appear in more than seven buildings due to tunnel construction in the Summer Hill area; district administration team reaches the site
{"_id":"6aae63e03d7ab4c28d0f1781","slug":"video-cracks-appear-in-more-than-seven-buildings-due-to-tunnel-construction-in-the-summer-hill-area-district-administration-team-reaches-the-site-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: समिट्री क्षेत्र में टनल के निर्माण से सात से ज्यादा भवनों में दरारें, माैके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: समिट्री क्षेत्र में टनल के निर्माण से सात से ज्यादा भवनों में दरारें, माैके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शांति विहार वार्ड के समिट्री से सटे रिहायशी इलाके में सात से ज्यादा भवनों को खतरा पैदा हो गया है। इन भवनों के फर्श और दीवारों पर दरारें आ गईं हैं। यह दरारें लगातार बढ़ रही हैं जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को एडीएम प्रोटोकाॅल ज्ञान सागर नेगी व एसडीएम मंजीत शर्मा की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम माैके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। इस दाैरान लोगों में गुस्सा भी साफ नजर आया। लोगों का कहना है कि उनकी उम्र भर की कमाई मकान बनाने में लग गई लेकिन अब टनल निर्माण से घरों पर खतरा मडरा रहा है।
नगर निगम शिमला के पूर्व मेयर संजय चाैहान ने कहा कि फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से टनल निर्माण से पहले किसी भी स्थानीय निवासी से बातचीत नहीं की गई। 250 से 300 भवनों के नीचे से टनल जा रही है। आने वाले समय में यदि इस काम को रोका नहीं गया तो इन भवनों को खतरा पैदा हो जाएगा। कहा कि जिन लोगों के मकानों को नुकसान हुआ है, उन्हें तुरंत मुआवजा मिलना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।