फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Monthly meeting of Gaushala Group Steering Board was organized

Sirohi: गौशाला समूह संचालन मंडल की मासिक बैठक का हुआ आयोजन, गोवंश की देखभाल को लेकर लिए गए अहम निर्णय

Wed, 08 Jan 2025 06:23 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 08 Jan 2025 06:23 PM IST
Monthly meeting of Gaushala Group Steering Board was organized
गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा में गोऋषि दत्तशरणानंद महाराज की मौजूदगी में गौशाला समूह संचालन मंडल की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें मकर संक्रांति से सांचौर एवं आसपास के क्षेत्रों सहित मुंबई में गोग्रास संकलन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में गोवंश की देखभाल को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए हैं। कड़ाके की सर्दी के चलते संचालन मंडल के अध्यक्ष केवलाराम ने बताया कि कड़ाके की ठंड में गोवंश के स्वास्थ्य की चिंता को देखते हुए बैठक में पौष्टिक आहार, घास-चारे के मिश्रण और मकर सक्रांति के अवसर पर गोग्रास संकलन जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। गोशाला समिति ने निर्णयों को लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाया। गोग्रास संकलन अभियान के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। बैठक में वृद्ध और बीमार गायों के लिए विशेष देखभाल का निर्णय हुआ। वृद्ध और बीमार गायों को पोषक आहार दिया जाएगा, ताकि उनकी सेहत में सुधार हो सके। इसके लिए सभी गोशालाओं में घास-चारे सहित पौष्टिक सामग्री का मिश्रण बनाकर गायों को खिलाया जाएगा ताकि उन्हें संतुलित आहार मिल सके।

गोग्रास संकलन अभियान होगा शुरू
बैठक में मकर सक्रांति के अवसर पर सांचौर एवं आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ मुंबई जैसे महानगरों में भी गोग्रास संकलन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनाथसिंह ने बताया कि यह अभियान इस इस लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे गोवंश के स्वास्थ्य के लिए ठंड के मौसम में गायों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। पौष्टिक आहार और संतुलित भोजन से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गोग्रास का महत्व बताते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता डूंगराराम पुरोहित ने कहा कि गोग्रास का उपयोग कई धार्मिक कार्यों और औषधियों में किया जाता है। गोग्रास संकलन से गोशालाओं के संचालन में मदद मिलेगी और सर्दी में गायों की सेवा के लिए माकूल व्यवस्था की जा सकेगी।

गौग्रास संकलन कार्य में सक्रिय भागेदारी निभाने को किया प्रेरित
मकर संक्रान्ति महापर्व निकट है और महाकुंभ भी चल रहा है। इधर सर्दियों के मौसम में निराश्रित गोवंश ठण्ड से पीड़ित हो रहा है। वेदलक्षणा गोवंश की सेवा में समर्पित गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित गोशालाओं में हजारों निराश्रित गोवंश आश्रय प्राप्त कर रहा है। उनके संपोषणार्थ घास-चारा, पौष्टिक आहार आदि गोग्रास सामग्री प्रतिदिन आती है और प्रतिदिन गोवंश को परोसी जाती है। अगले दिनों के लिए नाम मात्र का संग्रह ही रहता है। अतः आप सभी गोभक्त धर्मात्माओं से हार्दिक करुण अपील है कि आप अपने परिवार, मित्रगणों, पड़ोस एवं परिचितजनों को प्रेरित करके अधिकतम गोग्रास सेवा सामग्री की आपूर्ति में सहयोग करके संभावित आपदा की घड़ी में अपने गोसेवा संस्थान और गोसेवक कार्यकर्ताओं को संबल प्रदान कराए।

गोग्रास संकलन के लिए 6 दल गठित
गोशाला संचालन मंडल की मासिक बैठक में एक ओर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसमें मंडल ने शहर में बड़े पैमाने पर गोग्रास संकलन करने की योजना बनाई है। इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए मंडल ने शहर को छह अलग-अलग भागों में बांटा है और प्रत्येक भाग के लिए एक दल गठित किया है। ये दल शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गोग्रास एकत्रित करेंगे। बैठक में दलवार गोभक्तों की एक विस्तृत सूची भी जारी की गई है। इन गोभक्तों को गोग्रास संकलन अभियान में अहम भूमिका निभानी है।

मंडल ने सभी गोभक्तों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इस बैठक में नंदरामदास जी महाराज, बलदेवदास जी महाराज, गोवत्स विट्ठल कृष्ण जी, प्रधान सचिव धनराज चौधरी, प्रबंध न्यासी अंबालाल सुथार, उदाराम वैष्णव, प्रवीण पुरोहित, मेघराज मोदी, भाखराराम विश्नोई, खेताराम माली, नागजीराम चौधरी, छोगाराम चौधरी, दामोदर अग्रवाल, पुरषोत्तम अग्रवाल एवं चंदनसिंह विरोल सहित संचालन मंडल के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : दोपहर तक कोहरे के आगोश में रहा बिलासपुर, घरों में दुबके रहे लोग

08 Jan 2025

VIDEO : राज्य स्तरीय हाफ मैराथन विजेता खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

08 Jan 2025

VIDEO : लाहौल में माइनस तापमान में सड़क बहाली में डटा लोक निर्माण विभाग

08 Jan 2025

Tikamgarh News: घर में सो रहे बुजुर्ग की जलकर मौत, अचानक लगी थी आग, लकवा ग्रस्ति होने के कारण भाग नहीं पाए

08 Jan 2025

VIDEO : शहीद सुधीर का शव पहुंचा पैतृक गांव, पिता बोले- बेटा देश सेवा के लिए बना था, सरकार सैनिक के परिवार का रखे ख्याल

08 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : उदयपुर से केलांग के लिए हुआ एचआरटीसी बस का ट्रायल

08 Jan 2025

VIDEO : बदायूं में शीतलहर का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा

08 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : शाामली में थानाभवन पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,तीन गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

08 Jan 2025

VIDEO : लखीमपुर खीरी में सर्दी को लेकर ऑरेंज अलर्ट, 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी

08 Jan 2025

VIDEO : आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए काटने पड़ रहे चक्कर, 15 दिन से लोग परेशान, बागपत डाकघर में हंगामा

08 Jan 2025

VIDEO : कमिश्नर ने सिंचाई विभाग से प्रस्ताविक योजना की जानकारी ली, बोले- गौला के सुरक्षात्मक कार्यों की गुणवत्ता पर दें ध्यान

08 Jan 2025

Shahdol News: घर से घूमने का कहकर निकला, पत्नी ने कॉल किया तो बोला- अब जीना नहीं चाहता; पेड़ से लटका मिला शव

08 Jan 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर में शीतलहर से कांप गए लोग, दोपहर को धूप खिली तो राहत मिली

08 Jan 2025

VIDEO : आभूषण की दुकान में सेंध लगाकर चुरा ले गए लाखों के गहने, सुबह दुकान खोलने के दौरान हुई घटना की जानकारी

08 Jan 2025

VIDEO : सीओ ने पुलिस कर्मियों की लगवाई दौड़

08 Jan 2025

VIDEO : अमेठी के जायस रेलवे स्टेशन परिसर में दो लोगों ने पढ़ी नमाज, वीडियो आया सामने

08 Jan 2025

VIDEO : पिता- पुत्र को गोली मारकर लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

08 Jan 2025

VIDEO : पंचकूला में स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार की माैत

08 Jan 2025

VIDEO : ईंट से कूचकर श्रमिक की हत्या... लोगों में आक्रोश, ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर किया हंगामा

08 Jan 2025

VIDEO : हिसार के एचएयू में एग्रो टूरिज्म सेंटर तैयार, नाै को सीएम से उद्घाटन की तैयारी

08 Jan 2025

VIDEO : गोंडा में आटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, जल गया सामान

08 Jan 2025

VIDEO : मऊ में दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक को झपकी आने से हुई हुआ हादसा

08 Jan 2025

VIDEO : बच्चों पर हेपेटाइटिस ए का वार अधिक, स्क्रब टायफस, लेप्टोस्पायरोसिस भी पीछे नहीं

08 Jan 2025

VIDEO : सादाबाद के यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव मिड़ावली के पास तीन वाहन आपस में भिड़े

08 Jan 2025

VIDEO : हिसार के युवक के टूटे अरमान, बिहार की लड़की से शादी के नाम पर लूट

08 Jan 2025

VIDEO : चूहे का कारनामा…उछल कूद से बजा बैंक का सायरन, एक घंटा अटकी रहीं पुलिस की सांसें

08 Jan 2025

VIDEO : सोनीपत में सुबह छाया कोहरा, नाै बजे मिली राहत

08 Jan 2025

Ashoknagar News: हत्याकांड से नाराजगी, महिलाओं ने पुलिस को दिखाई चूड़ियां, दोबारा जांच की मांग; जानें मामला

08 Jan 2025

VIDEO : महेंद्रगढ़ में सुबह खिली अच्छी धूप ने दिलाई ठंड से राहत

VIDEO : झज्जर में माैसम साफ, धूप निकलने से लोगों को राहत

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed