फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Another student ends life due to mental stress, father breaks down after losing his only son

Kota News: मानसिक तनाव के चलते एक और छात्र ने लगाई फांसी, इकलौते बेटे को खोकर छलका पिता का दर्द

Thu, 02 Oct 2025 10:13 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 02 Oct 2025 10:13 PM IST
Kota News: Another student ends life due to mental stress, father breaks down after losing his only son
कोटा में एक और छात्र ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव उसके कमरे में लटका पाया गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक छात्र की पहचान दिल्ली के रणजीत नगर निवासी लक्की के रूप में हुई है, जो पिछले दो साल से कोटा में रहकर नीट की ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। छात्र के कमरे से पुलिस को नीट की तैयारी से संबंधित कुछ नोट्स भी मिले हैं। यह घटना विज्ञान नगर थाना इलाके में सामने आई।

विज्ञान नगर थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि जिस कमरे में छात्र रह रहा था, उसके पास में ही दूसरा लड़का भी रहता था। बुधवार की शाम पड़ोस में रहने वाला लड़का छात्र के कमरे पर गया लेकिन दोनों तरफ से गेट बंद थे और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो छात्र पंखे से लटका मिला। इसके बाद तुरंत मकान मालिक को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। एमबीएस अस्पताल में छात्र को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि जानकारी में पता चला है कि छात्र ने किसी कोचिंग में एडमिशन नहीं लिया था।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: धौलपुर में विसर्जन के दौरान दो मासूमों की डूबकर मौत, गांव में मातम

मृतक लक्की के पिता ने बताया कि करीब दो साल पहले लक्की पढ़ाई के लिए कोटा आया था और उसने परिवार से हॉस्टल में रहने की बात की थी लेकिन वह विज्ञान नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। एक सप्ताह पहले हुई बातचीत में लक्की ने बताया कि उसने किसी लड़के से लगभग 40 हजार रुपये उधार लिए थे, जिनमें से 10 हजार रुपये तुरंत भेज दिए थे। बाकी राशि जल्द लौटाने का वादा किया गया था। लक्की ने बताया कि जिस लड़के से पैसे लिए थे, वह उसके साथ गलत व्यवहार करता है।

पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे से कहा था कि कोटा में पढ़ाई का माहौल ठीक नहीं है और छात्र सुसाइड कर सकते हैं, लेकिन लक्की ने कहा था कि वह ऐसा कदम नहीं उठाएगा। उन्होंने बताया कि लक्की ने कोई परेशानी परिवार को नहीं बताई और उसके साथ कमरे में रहने वाला दूसरा लड़का केवल यहां रह रहा था, पढ़ाई नहीं करता था। छात्र का मोबाइल और पर्स भी कमरे से गायब है। 

अपने इकलौते बेटे को खोने के बाद लक्की के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच जारी है। फिलहाल छात्र के पिता की ओर से दी गई शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यमुनानगर: निगम प्रशासन की बेरुखी के चलते सीनियर सिटीजन ने उठाया सफाई का बीड़ा, निगम के खिलाफ की नारेबाजी

02 Oct 2025

भंडारा खा रहे बच्चे की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने रौंदा

02 Oct 2025

अजनाला के गांव कोटली आंब में किसान ने खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर

02 Oct 2025

प्रयागराज- शिवशक्ति सेना ने विधि विधान से की शस्त्र पूजा, जय श्री राम के लगे जयकारे

02 Oct 2025

अंबाला: विजय दशमी पर आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, कैबिनेट मंत्री विज भी स्वयंसेवक बनकर पहुंचे

02 Oct 2025
विज्ञापन

VIDEO: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन...घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, यमुना किनारे मार्ग पर लगा जाम

02 Oct 2025

काशी में शुरू हुआ मूर्ति विसर्जन, पुलिस-एनडीआरएफ भी रही माैजूद, VIDEO

02 Oct 2025
विज्ञापन

झज्जर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर धूमधाम से मनाया 100वां स्थापना दिवस

Video: विसर्जन को निकली मां काली...बेशुमार भीड़, काली-काली जय मां काली के लगे जयकारे

02 Oct 2025

दुर्गा पूजा महोत्सव...मूर्ति विसर्जन से पहले हुआ सिंदूर खेला, पूजा अर्चना कर दी माता को विदाई

02 Oct 2025

कुरुक्षेत्र में हुई बारिश, अनाज मंडी में भीगा लाखों क्विंटल धान

02 Oct 2025

पूर्व एमएलसी बृजेश बोले- देश के धरोहर थे पंडित छन्नू लाल

02 Oct 2025

पंडित छन्नूलाल के बेटे ने बनारस वासियों से की अपील, VIDEO

02 Oct 2025

baghpat: दाहा में चल रहा तीन दिवसीय ऋग्वेद खंड परायण यज्ञ का समापन, बुरे काम छोड़कर अच्छाई के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

02 Oct 2025

अमृतसर में भाजपाइयों ने कंपनी बाग में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

02 Oct 2025

लुधियाना में दुर्गा पूजा पर बंगाली समुदाय की महिलाओं ने एक-दूसरे को लगाया सिंदूर

02 Oct 2025

फतेहाबाद: छुट्टी के दिन खुले अस्पताल, मरीजों की हुई स्क्रीनिंग

02 Oct 2025

कानपुर आईआईटी छात्र आत्महत्या मामला, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप, लापरवाही की जांच की मांग

02 Oct 2025

Sirmour: विजयादशमी पर त्रिलोकपुर में शस्त्र, पोथी पूजन

02 Oct 2025

हरिद्वार में हीरो मोटोकॉर्प कर्मचारी संघ के प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन

02 Oct 2025

नेहरू कॉलोनी में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने किया उन्हें याद

02 Oct 2025

मोगा में समालसर पुलिस ने 510 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर पकड़ा

Kota News: कोटा के इस इलाके में पैरों तले रौंदा जाता है रावण, बीते 150 साल से चली आ रही है परंपरा

02 Oct 2025

VIDEO: आरएसएस का शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन, पारंपरिक गणवेश में बैंड की धुन पर निकले स्वयंसेवक

02 Oct 2025

VIDEO : क्लेश हरण मन्दिर में शुरू हुआ पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ, निकली भव्य कलश यात्रा

02 Oct 2025

फोरेक्स ट्रेडिंग मामले में नवाब हसन ने खोले कई बड़े राज, जानिए कहां जाता था पैसा

02 Oct 2025

झज्जर: छात्रों ने शहर में निकाला शांति मार्च

भिवानी: जनसंघर्ष समिति ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

02 Oct 2025

मंडी गोबिंदगढ़ में डांडिया नी रात का मेगा इवेंट का आयोजन

सिडकुल हाईवे के धर्म कांटे पर फर्जीवाड़े का आरोप, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

02 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed