अलवर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अशोक सर्किल शाखा के बाहर स्थित एटीएम में एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बैंक के चार ग्राहकों ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके खातों से पैसे तो कट गए लेकिन एटीएम से उन्हें नकद प्राप्त नहीं हुआ।
बैंक अधिकारियों ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पाया गया कि इन लेनदेन से ठीक पहले दो संदिग्ध व्यक्ति एटीएम में घुसे थे और मशीन से छेड़छाड़ की। उन्होंने मशीन में जहां से नकदी बाहर निकलती है उस हिस्से पर पारदर्शी टेप चिपका दी, जिससे पैसा मशीन से बाहर नहीं आ सका। बाद में वही लोग पैसे निकालकर फरार हो गए। कुल मिलाकर स्थिति यह हुई कि ग्रहकों को एटीएम से पैसा मिला नहीं और बदमाश ये सारा पैसा टेप हटाकर निकाल ले गए। यह टेप भी ऐसा है कि दिखता ही नहीं है और रुपया इसमें छिपा रहता है जिसे बदमाश बाद में निकल लेते हैं। इसका पता भी तब चला जब एटीएम से रुपया बाहर नहीं आया तो कुछ लोग तुरंत बैंक पहुंचे और शिकायत दी। जब बैंक वलो ने वहां पहुंच कर जांच की तो इस सारे खेल का पता चला।
ये भी पढ़ें-
Jodhpur Mock Drill: एयरपोर्ट पर बम की सूचना पर दौड़ी टीम, मॉक ड्रिल में प्रशासन ने लोगों को दी बचाव की जानकारी
बैंक प्रबंधक उपासना यादव ने मौके पर जाकर जांच की और पाया कि मशीन से कुल 25,500 रुपये इस तकनीकी छेड़छाड़ के जरिए निकाले गए। यह मामला पहले भी सामने आ चुका है, जब 25 जून 2024 को इसी तरह की घटना हुई थी, जिसकी एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। अब बैंक की ओर से एक और रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को पेश गई है, ताकि पुलिस मामले में कार्रवाई कर सके। इस बार भी बैंक की ओर से थाना अधिकारी शहर कोतवाली में रिपोर्ट दी गई है।