{"_id":"681dfb3b85ee9775a602fd23","slug":"jodhpur-mock-drill-administration-gave-information-about-safety-to-people-during-mock-drill-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur Mock Drill: एयरपोर्ट पर बम की सूचना पर दौड़ी टीम, मॉक ड्रिल में प्रशासन ने लोगों को दी बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur Mock Drill: एयरपोर्ट पर बम की सूचना पर दौड़ी टीम, मॉक ड्रिल में प्रशासन ने लोगों को दी बचाव की जानकारी
Fri, 09 May 2025 06:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 09 May 2025 06:26 PM IST
सार
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, बम स्क्वाड, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड सहित सभी एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। थोड़ी देर के लिए स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन बाद में मॉक ड्रिल की जानकारी मिलने पर स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
मॉकड्रिल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI Generated
विस्तार
भारत पाक तनाव की स्थिति पर आपातकालीन व्यवस्था के बंदोबस्त जांचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अचानक ही पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई कि जोधपुर एयरपोर्ट पर बम रखा है। इसके साथ ही जिला कलेक्टर, पुलिस अधिकारी, सिविल डिफेंस, बम स्क्वाड, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड तत्काल मौके के लिए रवाना हो गईं। कुछ ही देर में एयरपोर्ट के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा देख वहां के लोग भी एक बारगी तो दहशत में आ गए, लेकिन जब मॉक ड्रिल की जानकारी मिली तो राहत की सांस ली।
विज्ञापन
सेना के जवान भी मौके पर पहुंचे और एयरपोर्ट को घेरे में लेते हुए मॉक ड्रिल में लोगों को बचाव और अन्य की जानकारी भी दी गई। जोधपुर में सुरक्षा की दृष्टी से ये कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सीमा पर तनाव को देखते हुए जोधपुर में आज शुक्रवार देर रात 12 से शनिवार सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। वहीं दूसरी ओर जोधपुर एयरपोर्ट से 14 मई तक यात्री विमानों की आवाजाही बंद रहेगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Indo-Pak Tension: जैसलमेर में कंप्लीट ब्लैकआउट के नये निर्देश जारी, जमा होंगे ड्रोन, 6 बजे तक बाजार करें बंद
विज्ञापन
बता दें कि 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने भारत के तीन सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला करने की साजिश रची थी, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम की सतर्कता ने इस मंसूबे को नाकाम कर दिया था। इन सैन्य ठिकानों में जोधपुर का फलोदी एयरबेस निशाने पर था। एयरबेस पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए थे, जिन्हें समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया। इसके अलावा बीकानेर में नाल एयरबेस से कुछ किलोमीटर की दूरी करणीसर भाटियान क्षेत्र में देर रात ग्रामीणों को जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी।