Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar Child Firecracker Gunpowder Blast Safdarjung Hospital Successful Eye Surgery

अलवर: पटाखे से झुलसी मासूम की आंखें, सफदरजंग में सफल ऑपरेशन से बची रोशनी

Fri, 13 Nov 2026 05:39 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 13 Nov 2026 05:39 PM IST
सार

अलवर में पटाखे के बारूद में हुए विस्फोट से गंभीर रूप से झुलसे 12 वर्षीय दिलखुश यादव की आंखों की रोशनी बच गई है। बच्चे को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उसका सफल ऑपरेशन किया। स्थानीय नागरिकों की मदद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रयासों से उसे समय पर इलाज मिल सका।

विज्ञापन
Alwar Child Firecracker Gunpowder Blast Safdarjung Hospital Successful Eye Surgery
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटाखे के बारूद में हुए विस्फोट से 90 प्रतिशत तक झुलसी आंखों वाले 12 वर्षीय मासूम दिलखुश यादव की दृष्टि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुए सफल ऑपरेशन के बाद बच गई है। अलवर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बच्चे को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया था। इसके बाद स्थानीय नागरिकों की मदद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रयासों से बच्चे को समय पर इलाज मिल सका। अब शल्य चिकित्सा सफल होने के बाद मां और बच्चे के चेहरे पर खुशी है।
विज्ञापन


पटाखे के बारूद से हुआ दर्दनाक हादसा
अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में रहने वाला 12 वर्षीय दिलखुश यादव अपने घर के बाहर पटाखे से बारूद निकालकर खेल रहा था। उसी समय अचानक बारूद में तीव्र विस्फोट हो गया। इस हादसे में बच्चे की दोनों आंखों के आसपास का 90 प्रतिशत हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। घटना के तुरंत बाद पड़ोसी युवक रुद्र कपूर ने मुस्तैदी दिखाते हुए बच्चे को अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्चे की आंखों का कॉर्निया और नाजुक हिस्सा 90 प्रतिशत तक झुलस चुका है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते बर्न और आंख विशेषज्ञों से इलाज नहीं कराया गया, तो मासूम की देखने की क्षमता हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी के बीच स्थानीय लोगों ने की मदद
अस्पताल परिसर में बच्चे की मां रो-रोकर लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। बच्चे के पिता संतोष यादव बिहार राज्य के सुपौल जिले के निवासी हैं और अलवर की प्याज मंडी में मजदूरी करते हैं। हादसे के समय वे काम पर गए हुए थे और उनके पास मोबाइल फोन भी नहीं था। असहाय मां के पास बच्चे को जयपुर या दिल्ली ले जाने के लिए निजी वाहन या एम्बुलेंस का किराया तक नहीं था। जब यह बात आम लोगों तक पहुंची तो कुलदीप कालरा सहित अलवर के कई नागरिक सहायता के लिए आगे आए। स्थानीय लोगों ने निजी एम्बुलेंस का प्रबंध कर बच्चे को तुरंत इलाज के लिए दिल्ली भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में मंत्री के प्रयास से मिला इलाज
दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के हस्तक्षेप और प्रयासों से मासूम दिलखुश को सफदरजंग अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चे का सफल ऑपरेशन किया। सफल शल्य चिकित्सा के बाद मासूम की आंखों की रोशनी सुरक्षित कर ली गई है। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला दिलखुश अब पूरी तरह से खतरे से बाहर है और आगामी एक-दो दिनों में दिल्ली से वापस अलवर लौट आएगा। इस सफल इलाज के बाद परिवार के सदस्यों और मदद करने वाले नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed